Kheere Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी खीरा चीला, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब

Kheere Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में हल्का, हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश की तलाश में हैं तो खीरा चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको खीरा चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
नाश्ते में मिनटों में बनाएं खीर चीला, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe Stock) नाश्ते में मिनटों में बनाएं खीर चीला, बनाना है बेहद आसान (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

Kheere Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी खीरे से बना चीला ट्राई किया है. पानी से भरपूर खीरा डाइजेशन ओर ओवरॉल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से झटपट बनाया जा सकता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आपको इसे बार-बार बनाने का मन करेगा. तो आइए जानते हैं कि खीरा चीला कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 बड़ा खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
1 कप बेसन
2 बड़े चम्मच सूजी (अगर क्रिस्पी बनाना हो तो)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
½ छोटा चम्मच जीरा
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
तेल (सेंकने के लिए)

खीरा चीला बनाते कैसे है?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ खीरा लें.
  2. इसमें बेसन और सूजी डालें. फिर हरी मिर्च, धनिया पत्ता, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  3. इसके बाद थोड़ा पानी डालकर स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा.
  4. अब एक तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाकर घोल को गोल आकार में फैलाएं.
  5. गैस कम कर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
  6. अब आपका टेस्टी और हेल्दी खीरा चीला तैयार है. इसे दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement