Peri Peri Macaroni Recipe: घर पर बनाएं कैफे जैसी क्रीमी पेरी-पेरी मैकरोनी, होममेड सीजनिंग से आएगा जबरदस्त चटपटा स्वाद

Peri Peri Macaroni Recipe: अगर आपके बच्चे रोज एक ही तरह की मैकरोनी खाकर बोर हो गए हैं, तो आप घर पर बहुत ही आसानी से क्रीमी पेरी-पेरी मैकरोनी बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से सीजनिंग खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. जानें घर पर पेरी-पेरी मसाला तैयार करने और रेस्टोरेंट स्टाइल पास्ता बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement
पेरी-पेरी मैकेरोनी बनाने के लिए आपको बाजार से ज्यादा चीजें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. (Photo: ITG) पेरी-पेरी मैकेरोनी बनाने के लिए आपको बाजार से ज्यादा चीजें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

Peri Peri Macaroni Recipe:  मैकरोनी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मुंह में पानी आ जाता है. बच्चे अक्सर लंच से लेकर डिनर तक में मैकरोनी खाने की डिमांड करते हैं. ऐसे में ज्यादातर घरों में प्याज-टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को काटकर मसालों के साथ भून दिया जाता है. ये देसी मैकरोनी खाने में स्वादिष्ट तो लगती है, लेकिन कई बार बच्चे बाजार जैसी चीज़ी और क्रीमी मैकरोनी की डिमांड करने लगते हैं.

अगर आप हर बार एक ही तरह की मैकरोनी बनाकर बोर हो गए हैं और आपके बच्चे भी घर पर बाजार जैसी खाना चाहते हैं, तो इस बार इसका स्वाद थोड़ा चटपटा और क्रीमी बनाकर देखिए. आज हम आपको क्रीमी पेरी-पेरी मैकरोनी की आसान रेसिपी बताने वाले हैं, जो इतनी स्वादिष्ट होती है कि एक बार खाने के बाद घरवाले बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे. खास बात यहे है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली पेरी-पेरी सीजनिंग आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं. यानी बाजार से अलग से सीजनिंग खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इंग्रेडिएंट्स:

मैकरोनी के लिए

Advertisement
  • मैकरोनी- 1 कप
  • पानी- 1 लीटर
  • नमक- 1 चम्मच
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटा प्याज- 1 मीडियम
  • बारीक कटे मशरूम- आधा कप
  • बारीक कटा लहसुन- 1 बड़ा चम्मच
  • शिमला मिर्च- आधा कप
  • स्वीट कॉर्न- आधा कप
  • कटा हुआ हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच

व्हाइट सॉस के लिए

  • मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
  • मैदा- 1 बड़ा चम्मच
  • दूध- 300-400 मिलीलीटर

होममेड पेरी-पेरी सीजनिंग के लिए

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • चिली फ्लेक्स-1 चम्मच
  • गार्लिक पाउडर- 1 चम्मच
  • अनियन पाउडर- 1 चम्मच
  • अदरक पाउडर- ¼ चम्मच
  • ऑरेगैनो- 1 चम्मच
  • मिक्स्ड हर्ब्स- 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
  • चीनी- ½ चम्मच
  • नमक- ½ चम्मच
  • अमचूर पाउडर- ½ चम्मच
  • काला नमक- ¼ चम्मच

फिनिशिंग के लिए

  • पास्ता वॉटर- ¼ कप
  • कद्दूकस किया प्रोसेस्ड चीज़- 50 ग्राम
  • चिली फ्लेक्स- ½ चम्मच
  • ताजा कटा हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच

घर पर ऐसे तैयार करें पेरी-पेरी सीजनिंग
घर पर पेरी-पेरी सीजनिंग बनाने के लिए कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, गार्लिक पाउडर, अनियन पाउडर, अदरक पाउडर, ऑरेगैनो, मिक्स्ड हर्ब्स, काली मिर्च पाउडर, चीनी, नमक, अमचूर पाउडर और काला नमक लें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर बारीक पाउडर बना लें. आपकी पेरी-पेरी सीजिनिंग तैयार है. इस सीजनिंग को आप मैकरोनी के अलावा फ्राइज, पॉपकॉर्न, सैंडविच और  बाकी स्नैक्स में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

ऐसे बनाएं क्रीमी पेरी-पेरी मैकरोनी

1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें नमक डालकर मैकरोनी को करीब 8 मिनट तक उबालें. मैकरोनी को छानने से पहले ¼ कप पास्ता वॉटर अलग निकालकर रख लें.

2. अब एक पैन में तेल गर्म करें और तेज आंच पर प्याज, मशरूम, लहसुन, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न को करीब 1 मिनट तक सॉते करें. सब्जियों को ज्यादा गलाना नहीं है. इन्हें हल्का क्रंची रहने दें. इसके बाद सब्जियों को एक तरफ निकाल लें.

3. अब दूसरे पैन में मक्खन डालकर पिघलाएं. इसमें मैदा डालकर करीब 1 मिनट तक पकाएं. अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए लगातार फेंटें, ताकि गांठें न पड़ें और एक स्मूद क्रीमी सॉस तैयार हो जाए.

4. इस तैयार सॉस में पेरी-पेरी सीजनिंग, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके बचाया हुआ पास्ता वॉटर डालें और सॉस की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करें.

5. इसके बाद सॉते की हुई सब्जियां और उबली हुई मैकरोनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आखिर में कद्दूकस किया हुआ चीज, चिली फ्लेक्स और हरा धनिया डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह टॉस करें, जब तक मैकरोनी पूरी तरह क्रीमी और सॉस से कोट न हो जाए. आपका क्रीमी पास्ता तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »