Chawal ki Roti Recipe: गर्मियों में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना सबसे बेहतर माना जाता है. ऐसे में चावल के आटे की रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर को ठंडक देती है और आसानी से पच जाती है. इसके अलावा, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करती है. अगर आप रोज की गेहूं की रोटी से कुछ अलग खाना चाहते हैं तो चावल के आटे की रोटी जरूर ट्राई करें.
यह रोटी शाम के नाश्ते या रात के हल्के डिनर के लिए परफेक्ट है. इसे आप हरी चटनी, दाल, सब्जी या कढ़ी के साथ खा सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आसानी से सॉफ्ट और फूली हुई चावल की रोटी कैसे बनाई जा सकती है.
(6 रोटियों के लिए)
1 कप चावल का आटा
1/4 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच तेल
1/4 कप पानी
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क