Birra Roti Recipe: बुंदेलखंड की फेमस 'बिर्रा की रोटी'...डायबिटीज के लिए रामबाण, ये है बनाने का देसी तरीका

बिर्रा रोटी (Birra Roti) बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय है. इसे गेहूं, छोले और जौ के आटे से बनाया जाता है जो काफी पौष्टिक होती है. उसे बनाने की विधि स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
बिर्रा की रोटी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. (Photo: ITG) बिर्रा की रोटी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Birra Roti Recipe: आज के समय में जहां दुनिया मल्टीग्रेन ब्रेड, होल ग्रेन ब्रेड, ब्राउन ब्रेड और ट्रेंडी सुपरफूड के पीछे भाग रही है वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो ग्रामीण भारत की पारंपरिक रोटी खा रहे हैं. इसका कारण है कि देसी किचन में एक ऐसा सीक्रेट छिपा है जो आपको पोषण के साथ-साथ बीमारियों से दूर रहने में भी मदद करता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'बिर्रा की रोटी' की.

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में फैले बुंदेलखंड के मुख्य रूप से देहाती हिस्से में बिर्रा की रोटी को काफी चाव से खाया जाता है. इस रोटी को गेहूं, छोले और जौ से बनाया जाता है जो न सिर्फ खाने में टेस्टी लगती है, बल्कि न्यूट्रिशन का भी पावरहाउस है. ये रोटी डायबिटीज मैनेज करने वाले या वजन कम करने वालों के लिए काफी फायदेमंद है. तो आइए इस रोटी को बनाने की विधि भी जानते हैं.

Advertisement

बिर्रा का आटा क्या है?

बिर्रा सिर्फ एक अनाज नहीं है ब्लकि इसे कुछ तरीके के अनाज से मिलाकर बनाया जाता है. जब पहले किसान एक ही खेत में गेहूं, चना और जौ एक साथ बोते थे तो उन्हें 'बिर्रा' नाम की मिली-जुली फसल के तौर पर काटते थे.

न्यूट्रिशन के हिसाब से, यह आटा रिफाइंड गेहूं से कहीं बेहतर है. इसमें मिलाए गए चने से प्रोटीन मिलता है, जबकि जौ जरूरी फाइबर देता है जो डाइजेशन में मदद करता है और इसे खाने के बाद पेट देर तक भरा रहता है. 

आज भी गांव के घरों में ये रोटियां मिट्टी के चूल्हे पर पकाई जाती हैं जिससे उन्हें एक अलग स्मोकी फ्लेवर मिलता है जिसे आजकल के अप्लायंसेज से बनाना मुश्किल है.

बिर्रा की रोटी के लिए जरूरी चीजें

घर पर बिर्रा रोटी बनाने के लिए आपको फैंसी चीजों की जरूरत नहीं है, बस चीजों का सही अनुपात होना चाहिए.

Advertisement
  • गेहूं का आटा: 1 कप
  • बेसन या पिसा हुआ चना: 1 कप
  • जौ का आटा : आधा कप
  • नमक: स्वादानुसार
  • अजवाइन: आधा छोटा चम्मच
  • गूंथने के लिए पानी
  • रोटी पर लगाने के लिए घी

बिर्रा की रोटी बनाने की विधि

बिर्रा की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में गेहूं, चना और जौ के आटे को एक साथ छान लें और उसमें नमक और अजवायन डालें.

फिर गूंथने के लिए धीरे-धीरे पानी डालें और आटे को अच्छे से गूंथ लें. ध्यान रखें कि बिर्रा का आटा आपके रेगुलर रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए. जब अच्छी तरह से आटा गूथ लें तो इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें.

गैस पर तवा रखें और मीडियम फ्लैम पर गर्म होने दें. तब तक आटे के मीडियम साइज की लोई लें और उसे बेल लें. आटे में चने का आटा और जौ होती है इसलिए बेलते समय यह किनारों से थोड़ी फट सकती है.

बस फिर तवा गर्म होने के बाद इसे नॉर्मल रोटी की तरह सेक लें. चाहें तो कुरकुरी रोटी भी बना सकते हैं. इसके बाद बिर्रा की रोटी पर घी लगाएं और उसे सब्जी, दाल, चटनी या पारंपरिक बैंगन का भर्ता, तीखी लहसुन की चटनी के साथ खाएं.

(Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »