Bihar Special Khajur Recipe: घर पर बनाएं बिहारी खस्ता खजूर, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा दिल

Bihar Special Khajur Recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ हर किसी को कुछ टेस्टी और कुरकुरा खाने का मन होता है. ऐसे में बिहार की पारंपरिक डिश खजूर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज इस खबर में हम आपको घर पर आसानी से खास्ता खजूर बनाने की रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
घर पर बनाएं बिहारी स्टाइल खजूर, कुरकुरी और मीठी डिश सबको आएगी पसंद (Photo- ITG) घर पर बनाएं बिहारी स्टाइल खजूर, कुरकुरी और मीठी डिश सबको आएगी पसंद (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

Bihar Special Khajur Recipe: अगर आप चाय के साथ कुछ मीठा और खस्ता खाना चाहते हैं तो खजूर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह बिहार की एक पारंपरिक डिश है जो स्वाद में ठेकुआ जैसी लगती है और कई दिनों तक खराब नहीं होती. खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती.

Advertisement

मैदा, चीनी और कुछ मसालों से बनी खजूर का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. अच्छी बात यह है कि इसे एक बार बनाकर आप हफ्ते-दो हफ्ते तक आराम से स्टोर कर सकते हैं.

खजूर बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप मैदा
¾ कप चीनी (पीसी हुई या बारीक दानेदार)
¼ कप सूजी (रवा)
3-4 बड़े चम्मच देसी घी या रिफाइंड (मोयन के लिए)
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ, ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच सौंफ
जरूरत अनुसार दूध या पानी (आटा गूंथने के लिए)
तलने के लिए रिफाइंड या घी


खजूर बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, इलायची पाउडर, सौंफ और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें 3-4 चम्मच देसी घी (या रिफाइंड) डालें और हाथों से अच्छी तरह रगड़कर मिलाएं.  यह स्टेप खजूर को खस्ता बनाने के लिए बहुत जरूरी है.
  3. इसके बाद इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला लें.
  4. अब थोड़ा-थोड़ा दूध या पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा मुलायम न हो, बल्कि थोड़ा कड़ा ही रहे. बस इतना पानी डालें कि जब आप मुट्ठी में आटा बांधें तो वह बंध जाए.
  5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. अगर आपके पास सांचा है तो उसे घी लगाकर लोई को दबाएं और डिजाइन दें. सांचा न हो तो हाथ या किसी बर्तन की मदद से खजूर या गोल आकार बना लें.
  6. अब कड़ाही में रिफाइंड या घी गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो गैस को मीडियम कर दें.
  7. अब एक-एक करके खजूर डालें और उन्हें सुनहरा भूरा होने तक तलें. इन्हें धीमी आंच पर ही पकाएं ताकि ये अंदर तक खस्ता हो जाएं.
  8. तलने के बाद इन्हें निकाल लें. गरम होने पर ये थोड़ी नरम लग सकती हैं लेकिन ठंडी होने के बाद एकदम कुरकुरी और खस्ता हो जाएंगी.
  9.  अब आपकी टेस्टी खजूर तैयार है.  इसे ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें, ताकि ये खस्ता बनी रहे.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement