भारती सिंह को बेहद पसंद है तिल-टमाटर से बनी नेपाली चटनी, बनाना है बिल्कुल आसान, जानें टेस्टी रेसिपी

कॉमेडियन भारती सिंह को देसी और तीखा खाना बेहद पसंद है, उनके बचपन की पसंदीदा 'नेपाली तिल-टमाटर चटनी' की रेसिपी अब आप भी घर पर आजमा सकते हैं. भुने टमाटर, तिल और मेथी के तड़के से तैयार यह चटनी दाल-भात और मोमोज का स्वाद बढ़ा देती है, आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

Advertisement
टमाटर को भूनकर चटनी बनाएं.  (PHOTO:ITG) टमाटर को भूनकर चटनी बनाएं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

टीवी जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह सिर्फ अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और चुलबुले अंदाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खाने के शौक के लिए भी खूब जानी जाती हैं. भारती पिछले कुछ समय से कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' भी होस्ट कर रही हैं. वह अक्सर अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में बताती हैं कि उन्हें देसी, मसालेदार और चटपटा खाना कितना पसंद है. अलग-अलग शहरों और देशों के स्वाद को ट्राई करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है.

Advertisement

भारती को खासकर पहाड़ी और नेपाली फ्लेवर वाली चटनियां बहुत भाती हैं, जिनमें तीखापन, खट्टापन और स्मोकी स्वाद का अनोखा मेल होता है. भारती की पसंदीदा नेपाली चटनी है, जिसे वो अपने घर में बचपन से खाती आ रही हैं. कॉमेडियन के पिता नेपाल से ताल्लुख रखते हैं, इसलिए उनके घर में तिल-टमाटर की चटपटी चटनी अक्सर ही बनती है, जो उनको खाने के साथ बहुत टेस्टी लगती है.

नेपाली चटनी की फैन हैं भारती सिंह

भारती कहती हैं कि अगर खाने के साथ चटनी मिल जाए तो सिंपल से खाने का भी टेस्ट बढ़ जाता है. उनकी पसंदीदा नेपाली स्टाइल तिल-टमाटर चटनी भी कुछ ऐसी ही है, जो दाल-भात, मोमोज, पराठे या स्नैक्स के साथ खाने का मजा दोगुना कर देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती और घर में मौजूद चीजों से ही बन जाती है. आइए जानते हैं कि भारती सिंह के स्टाइल में यह लाजवाब नेपाली चटनी कैसे बनती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स

  • 2 बड़े चम्मच सफेद तिल
  • 3-4 सूखी लाल मिर्च
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा ताजा पुदीना
  • थोड़ी सी धनिया पत्तियां
  • 1 बड़ा भुना हुआ टमाटर
  • 1-2 बड़े चम्मच इमली का पानी

तड़के के लिए:

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • ½ छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)

कैसे बनाते हैं ये चटपटी चटनी

सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और उसमें सफेद तिल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इस बात का ध्यान रखें कि तिल जले नहीं, वरना टेस्ट कड़वा हो सकता है. अब इसी पैन में सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का सा भून लें.

अब भुने हुए तिल और मिर्च को मिक्सर जार में डालें. इसमें लहसुन, अदरक, नमक, पुदीना, धनिया पत्तियां, भुना टमाटर और इमली का पानी डालकर पीस लें. सभी चीजों को अच्छी तरह पीसने जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं, लेकिन चटनी को ज्यादा पतला न करें.

अब तड़का तैयार करने के लिए, एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. उसमें मेथी दाना और कटी हुई हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड भूनें. तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement