Chukandar Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में लंच या डिनर में ठंडा-ठंडा रायता खाने का अलग ही मजा है. यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. आमतौर पर लोग खीरा या बूंदी का रायता खाते हैं लेकिन आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चुकंदर का रायता आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको चुकंदर का रायता बनाने का आसान तरीका और इसके फायदों के बारे में बताएंगे
चुकंदर रायता बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है
2 कप दही
1 उबला हुआ चुकंदर, कद्दूकस किया हुआ
1/4 कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच काला नमक
स्वादानुसार नमक
चुकंदर का रायता बनाते कैसे हैं?
चुकंदर रायता के फायदे
चुकंदर का रायता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. चुकंदर आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में खून बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करते हैं. इसमें दही होने की वजह से यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पेट को ठंडा रखता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क