Carrot-Beetroot Cutlet Recipe: सब्जियों से दूर भागते हैं बच्चे? शेफ संजीव कपूर के गाजर-चुकंदर कटलेट बनाएं, चट कर जाएंगे पूरा टिफिन

क्या आपके बच्चे भी सब्जियां नहीं खाते हैं? क्या आप भी बच्चों के सब्जियां न खाने से परेशान हैं? अगर हां, तो टेंशन छोड़ दें. मशहूर शेफ संजीव कपूर की गाजर और चुकंदर कटलेट रेसिपी को फॉलो करके आप इतने टेस्टी कटलेट बना पाएंगे कि बच्चे सब्जियों के फैन हो जाएंगे. अगर आप ये बच्चों को टिफिन में देते हैं, तो बच्चे उनके फैन हो जाएंगे.

Advertisement
गाजर और चुकंदर से बनने वाले ये कटलेट खाने में टेस्टी लगते हैं. (Photo: ITG) गाजर और चुकंदर से बनने वाले ये कटलेट खाने में टेस्टी लगते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:36 AM IST

बच्चों को सब्जियां खिलाना हर माता-पिता के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता. इससे बड़ी सिरदर्दी की बात ये है कि माता-पिता को इस चैलेंज का सामना सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर रोज करना पड़ता है. प्लेट में गाजर, चुकंदर या कोई दूसरी सब्जी को देखते ही बच्चे मुंह बनाने लगते हैं और कई बार तो खाना खाने से ही मना कर देते हैं.

ऐसे में हर रोज माता-पिता यही सोचते रहते हैं कि आखिर बच्चों को सब्जियां किस तरह खिलाई जाएं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बच्चों को सब्जियां खिलाने का एक बहुत ही आसान और टेस्टी तरीका बताने वाले हैं. इस रेसिपी में सब्जियों को बच्चों के पसंदीदा स्नैक रूप दिया गया है, जिसे देखकर वो इन्हें खुशी-खुशी खा सकते हैं. सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने गाजर और चुकंदर से बनने वाले ऐसे ही स्वादिष्ट गाजर और चुकंदर से बनने वाले कटलेट की रेसिपी शेयर की है, जो देखने में भी रंग-बिरंगे हैं और टिफिन के लिए भी बढ़िया ऑप्शन हैं.

कटलेट बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

Advertisement
  • 1 छोटा गाजर, छिला और कद्दूकस किया हुआ
  • 1 छोटा चुकंदर, छिला और कद्दूकस किया हुआ
  • 2 मीडियम आलू, उबले, छीले और कद्दूकस किए हुए
  • 2 से 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 से 3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा कप फ्रेश ब्रेड क्रम्ब्स
  • तेल, कटलेट सेंकने के लिए
  • टोमैटो केचप, सर्व करने के लिए
  • मसाला मखाना, सर्व करने के लिए

ऐसे तैयार करें गाजर-चुकंदर के कटलेट

1. ये कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस किए हुए उबले आलू डालें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर और चुकंदर मिला दें. इसके बाद बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च डालें.

2. अब इस मिश्रण में गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और फ्रेश ब्रेड क्रम्ब्स डालें. फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. इसे तब तक मिलाएं, जब तक ये अच्छी तरह बंधने न लगे और आटे जैसा गूंथा हुआ नजर आने लगे.

Advertisement

3. इसके बाद हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण के बराबर हिस्से कर लें. हर हिस्से को पहले गोल शेप दें और फिर हथेलियों के बीच हल्का दबाकर कटलेट का शेप दें.

4. अब नॉन-स्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डालें. तेल गर्म होने पर कटलेट को पैन में रखें. ध्यान रखें कि पैन में बहुत ज्यादा कटलेट एक साथ न डालें.

5. कटलेट को दोनों तरफ से कुछ मिनट तक सेंकें. जब दोनों तरफ से अच्छी तरह गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें पैन से निकाल लें. एक्स्ट्रा तेल हटाने के लिए इन्हें एब्जॉर्बेंट या टिशू पेपर पर रखें.


बच्चों को टिफिन में ऐसे दें
गाजर-चुकंदर के इन रंग-बिरंगे कटलेट को टोमैटो केचप के साथ सर्व करें. बच्चों के टिफिन में इन्हें रखने के लिए कटलेट को थोड़ा ठंडा होने दें. साथ में मसाला मखाना या बच्चों की पसंद का कोई हल्का स्नैक भी दिया जा सकता है. इस तरह सब्जियों को लेकर नाक-मुंह सिकोड़ने वाले बच्चों के लिए भी हेल्दी खाना थोड़ा ज्यादा मजेदार बनाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »