झाड़ू-पोछे के बाद भी घर में हर जगह चिपके रहते हैं पालतू कुत्ते और बिल्ली के बाल? बिना मेहनत 7 आसान ट्रिक्स से करें साफ

How To Remove Pet Dog And Cat Hairs From Home: घर में कुत्ते या बिल्ली के झड़ते बाल सभी जगहों पर चिपके रहते हैं? अगर हां, तो आपको उन्हें साफ करने में अक्सर परेशानी होती होगी. सोफे, बेड, कारपेट, कपड़ों और फर्श पर चिपके पेट हेयर को साफ करना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको पेट्स के बाल हटाने के 7 आसान और असरदार तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से घर की सफाई कम मेहनत और कम समय में की जा सकती है.

Advertisement
पालतू जानवरों के बाल अक्सर घर में सभी जगह बिखरे रहते हैं. (Photo: ITG) पालतू जानवरों के बाल अक्सर घर में सभी जगह बिखरे रहते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

How To Remove Pet Dog And Cat Hairs From Home: घर में डॉग या कैट हो तो उसके साथ खेलना और समय बिताना किसे अच्छा नहीं लगता. लेकिन प्यारे पेट (Pet) के साथ घर में जगह-जगह बिखरे उसके बाल जरूर परेशानी बढ़ा देते हैं. बेडशीट, सोफा, कारपेट, कपड़े और यहां तक कि फर्श पर भी छोटे-छोटे बाल चिपके नजर आते हैं. कई बार झाड़ू या कपड़ा लगाने के बाद भी बाल पूरी तरह साफ नहीं होते और कुछ ही देर में दोबारा दिखाई देने लगते हैं. अगर आपके घर में Pet है, तो आप समझ सकते हैं कि इससे कितनी उलझन होती है और इन्हें साफ करना बहुत बड़ी सिरदर्दी बन जाता है.

Advertisement

खासकर सोफे और बेड जैसे फैब्रिक पर चिपके बाल निकालना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में बार-बार सफाई करने के बावजूद घर पूरी तरह साफ नहीं लग पाता. अगर आपके घर में भी पेट है और उसके झड़ते बालों ने सफाई का काम बढ़ा दिया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और काम की ट्रिक्स की मदद से आप अलग-अलग जगहों से पेट के बाल जल्दी हटा सकते हैं और रोज-रोज की सफाई की मेहनत भी काफी कम कर सकते हैं.

1. रबर के ग्लव्स से मिनटों में इकट्ठे होंगे बाल: सोफा, बेड या किसी भी कपड़े पर Pet के बाल चिपक गए हैं, तो उन्हें हटाने के लिए रबर के ग्लव्स बहुत काम के साबित हो सकते हैं. हाथ में ग्लव्स पहनकर कपड़े पर हल्के हाथ से फेरें. बाल ग्लव्स पर चिपककर एक जगह इकट्ठे होने लगेंगे, जिन्हें बाद में आसानी से हटा सकते हैं.

Advertisement

2. कपड़ों और सोफे के लिए लिंट रोलर: कपड़ों या फर्नीचर पर चिपके छोटे-छोटे बाल हटाने के लिए लिंट रोलर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे उस जगह पर रगड़ने से पेट के बाल आसानी से रबर के साथ चिपक जाते हैं. अगर घर में पेट है, तो इसे ऐसी जगह रखें जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकें.

3. कारपेट पर चलाएं स्क्वीजी: कारपेट और रग में फंसे पेट के बाल सिर्फ झाड़ू से आसानी से नहीं निकलते. ऐसे में स्क्वीजी को कारपेट पर एक ही डायरेक्शन में चलाएं. इससे बाल एक जगह इकट्ठे हो जाएंगे और फिर आप उन्हें आसानी से हाथ से उठा सकते हैं.

4. वैक्यूम क्लीनर से करें डीप क्लीनिंग: अगर घर में रोज बाल जमा होते हैं तो फर्श, सोफा और पर्दों को समय-समय पर वैक्यूम क्लीनर से साफ करना मददगार हो सकता है. खासकर फर्नीचर के कोनों और ऐसी जगहों पर जहां हाथ आसानी से नहीं पहुंचता, वहां वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

5. गीला कपड़ा भी कर सकता है कमाल: हर बार वैक्यूम क्लीनर निकालने की जरूरत नहीं है. हल्के गीले स्पंज या कपड़े को उस जगह फेरें जहां बाल चिपके हों. बाल कपड़े या स्पंज के साथ इकट्ठे होने लगेंगे. बस ध्यान रखें कि कपड़ा बहुत ज्यादा गीला न हो और सफाई के दौरान उसे बार-बार धोकर निचोड़ते रहें.

Advertisement

6. फर्श पर रबर ब्रूम से करें सफाई: हार्ड फ्लोर पर चिपके पेट के बालों के लिए रबर ब्रूम भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके रबर वाले ब्रिसल्स बालों को एक जगह इकट्ठा करने में मदद करते हैं. सफाई के बाद ब्रूम को धोकर सुखाया जा सकता है.

7. फैब्रिक सॉफ्टनर शीट से ढीले होंगे चिपके बाल: जिन जगहों पर बाल बहुत ज्यादा चिपक जाते हैं, वहां फैब्रिक सॉफ्टनर शीट को हल्के हाथ से रगड़ सकते हैं. इससे चिपके बाल ढीले हो जाते हैं और आसानी से उठाए जा सकते हैं.

रोज की सफाई होगी आसान
पेट के बालों की सफाई के लिए हर बार लंबी-चौड़ी सफाई करने की जरूरत नहीं है. जिस जगह पर बाल ज्यादा जमा होते हैं, वहां उसके हिसाब से सही तरीका अपनाएं. सोफे और कपड़ों के लिए लिंट रोलर, कारपेट के लिए स्क्वीजी और फर्श के लिए रबर ब्रूम जैसे आसान तरीकों से रोज की सफाई का काम काफी आसान किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »