खिड़की-दरवाजे बंद होने के बाद भी घर में जम जाती है धूल? अपनाएं ये 8 आसान तरीके, लंबे समय तक रहेगा साफ

How To Keep Home Dust Free: घर की खिड़की-दरवाजे बंद रखने के बावजूद फर्नीचर और फर्श पर बार-बार धूल जम जाती है? अगर हां, तो कपड़ा उठाकर डस्टिंग करने बजाय धूल क्यों जम रही है इस पर ध्यान देना जरूरी है. आज हम आपको घर में धूल कम करने के 8 आसान तरीके बताने वाले हैं, जो घर को लंबे समय तक डस्टफ्री रखने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement
खिड़की के फ्रेम को चेक करना भी बहुत जरूरी है. (Photo: ITG) खिड़की के फ्रेम को चेक करना भी बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

How To Keep Home Dust Free: घर की सफाई रोजाना की जाती है. जब भी साफ-सफाई की बात आती है, तो सिर्फ झाड़ू-पोछा करना ही नहीं डस्टिंग का भी दिमाग में आता है. ज्यादातर लोग फर्नीचर और शो-पीस पर जमी धूल को रोजाना साफ करते हैं. साफ करने के बाद वो घर की खिड़की भी बंद कर देते हैं जिससे धूल फिर से ना जमे. ये सब करने के बाद उन्हें लगता है कि अब कम से कम दो-तीन दिन तक धूल नहीं जमेगी, लेकिन कुछ ही घंटों में टेबल, टीवी, अलमारी और फर्श पर धूल की परत दिखाई देने लगती है. अगर आपको लगता है कि ये सिर्फ आपके साथ होता है, तो ये परेशानी सिर्फ आपके घर की नहीं है.

कई बार खिड़की-दरवाजे बंद रखने के बावजूद घर में धूल जमा होती रहती है. इसकी वजह बाहर से आने वाली हवा ही नहीं, बल्कि हमारे कपड़े, जूते, पर्दे और घर में रखा सामान भी हो सकता है. ऐसे में बार-बार डस्टिंग करने से बेहतर है कि उन वजहों पर ध्यान दिया जाए, जिनसे धूल घर के अंदर पहुंचती है या जमा होती रहती है. कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप घर में धूल की मात्रा कम कर सकते हैं. इससे सफाई करना भी आसान होगा और घर लंबे समय तक साफ-सुथरा नजर आएगा.

1. खिड़की-दरवाजों के गैप करें बंद: खिड़कियां बंद होने के बाद भी घर में धूल आ रही है, तो उनके किनारों और फ्रेम को चेक करना चाहिए. छोटी दरारों से धूल अंदर आ सकती है. इन्हें सीलेंट या वेदर स्ट्रिपिंग की मदद से बंद करें, ताकि धूल का आना कम हो सके.

2. घर के अंदर जूते पहनने से बचें: जूते बाहर की धूल और मिट्टी को घर के अंदर ला सकते हैं. इसलिए दरवाजे पर डोरमैट बिछाएं और घर में घुसने से पहले जूते उतार दें. पालतू जानवरों के पंजे भी साफ रखें.

3. सामान को खुला फैलाकर न रखें: टेबल और शेल्फ पर ज्यादा सामान होने से धूल साफ करना मुश्किल हो जाता है. छोटी चीजों को बंद डिब्बों या अलमारी में रखें. इससे धूल कम जमा होगी और सफाई करना भी आसान रहेगा.

4. कारपेट और पर्दों की जल्दी-जल्दी सफाई करें: कारपेट, पर्दे, कुशन और कंबलों में धूल जमा हो सकती है. इन्हें समय-समय पर साफ करें और जरूरत से ज्यादा सजावटी कपड़े रखने से बचें. इससे घर में धूल का जमाव कम करने में मदद मिलेगी.

5. धूल साफ करने के लिए इस्तेमाल करें माइक्रोफाइबर कपड़ा: फर्नीचर और शेल्फ की धूल हटाने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. ये धूल को पकड़ने में मदद करता है. पंखों, कोनों और फर्नीचर के पीछे की जगह को भी नियमित रूप से साफ करें.

6. वैक्यूम क्लीनर और एयर प्यूरिफायर लें मदद: सोफे और कारपेट की बारीक धूल हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर इस्तेमाल करें. हेपा फिल्टर वाला वैक्यूम क्लीनर और एयर प्यूरिफायर हवा में मौजूद धूल के बारीक कणों को कम करने में मदद कर सकते हैं.

7. पालतू जानवरों के बालों की करें सफाई: पालतू जानवरों के बाल और स्किन से झड़ने वाले कण घर में धूल बढ़ा सकते हैं. उनकी समय-समय पर ग्रूमिंग करें और उनके बिस्तर व बैठने की जगह को साफ रखें.

8. एसी के फिल्टर को न करें नजरअंदाज: एसी के फिल्टर में धूल जमा हो सकती है. इन्हें समय-समय पर चेक करें और इंस्ट्रक्शंस के हिसाब से साफ करें या बदलें. इससे हवा का बहाव बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिलती है.

Advertisement

घर को धूल से बचाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
घर में धूल को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन उसे कम जरूर किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले खिड़की-दरवाजों की दरारें चेक करें, घर के अंदर जूते पहनकर घूमने से बचें और सामान को ऑर्गनाइज रखें. साथ ही, फर्नीचर को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें और पर्दों, कारपेट व कुशन की समय-समय पर सफाई करते रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »