Fridge Cleaning Easy Tips: फ्रिज में जमे दूध-चटनी के सूखे दाग? इन ट्रिक्स से करें साफ, बदबू भी होगी छूमंतर

Fridge Cleaning Easy Tips: दिवाली की सफाई में किचन, पंखे और खिड़कियां तो चमक जाते हैं, लेकिन फ्रिज के जिद्दी दाग और बदबू अक्सर सिरदर्द बन जाते हैं. महंगे केमिकल क्लीनर खरीदने के बजाय बेकिंग सोडा, सफेद सिरका और नींबू का इस्तेमाल करके मिनटों में फ्रिज को अंदर-बाहर से चमका सकते हैं. चलिए जानते हैं वो क्या ट्रिक्स हैं जिनकी मदद से फ्रिज की सफाई आसानी से की जा सकती है.

Advertisement
फ्रिज को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG) फ्रिज को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Fridge Cleaning Easy Tips: दिवाली की सफाई शुरू होते ही घर का हर कोना चमकाने की तैयारी होने लगती है. फर्श, खिड़की, पंखे और किचन की सफाई तो हो जाती है, लेकिन कई बार फ्रिज अंदर से गंदा ही रह जाता है. रोजाना दूध, सब्जियां, फल, चटनी और बचा हुआ खाना रखने की वजह से फ्रिज में दाग जम जाते हैं और कई बार अजीब सी बदबू भी आने लगती है. ऐसे में दिवाली से पहले फ्रिज की भी अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है.

Advertisement

अक्सर लोग फ्रिज की सफाई का नाम सुनते ही बाजार में महंगे-महंगे क्लीनर्स खरीदने पहुंच जाते हैं. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं, अगर हां तो ये जरूरी नहीं है. इसके लिए आपको बाजार से महंगे क्लीनर लाने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद बेकिंग सोडा, सफेद सिरका, नींबू और डिशवॉश लिक्विड जैसी चीजों की मदद से फ्रिज की सफाई आसानी से की जा सकती है. आइए जानते हैं फ्रिज को साफ करने का आसान तरीका, जिससे सफाई भी होगी और बदबू भी चुटकियों में दूर हो जाएगी. इस तरीके की मदद से फ्रिज की सफाई जल्दी भी हो जाएगी.

सबसे पहले फ्रिज करें खाली
सफाई शुरू करने से पहले फ्रिज का सारा सामान बाहर निकाल लें और एक्सपायरी डेट चेक कर लें. खराब या लंबे समय से इस्तेमाल न हुई चीजें अलग कर दें. इसके बाद फ्रिज बंद करके प्लग निकालें और रैक-ट्रे भी बाहर निकाल लें. इससे अंदर की सफाई आसानी से हो जाएगी.

Advertisement

जिद्दी दाग पर लगाएं बेकिंग सोडा
चटनी, ग्रेवी या खाने के पुराने दाग हटाने के लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे दाग पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. फिर मुलायम कपड़े या स्पंज से साफ करके गीले कपड़े से पोंछ दें.

बदबू दूर करने के लिए रखें बेकिंग सोडा
अगर फ्रिज खोलते ही बदबू आती है तो पहले खराब खाना बाहर निकालें. इसके बाद एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज में रख दें. ये बदबू सोखने में मदद कर सकता है. इसे समय-समय पर बदलते रहें.

नींबू से फ्रिज लगेगा फ्रेश
एक कटोरी में बेकिंग सोडा और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे फ्रिज के अंदर लगाकर हल्के हाथों से साफ करें. फिर साफ कपड़े से पोंछ दें. इससे फ्रिज में ताजगी महसूस हो सकती है.

हैंडल और दरवाजे की भी करें सफाई
फ्रिज का हैंडल बार-बार छूने से जल्दी गंदा हो जाता है. इसे साफ करने के लिए पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड और सफेद सिरका मिलाएं. मुलायम कपड़े से हैंडल और दरवाजा पोंछें और आखिर में सूखे कपड़े से साफ कर दें.

सूखे दाग को चाकू से न खुरचें
फ्रिज में खाना सूखकर चिपक गया है तो उसे चाकू से न खुरचें. गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर निचोड़ें और कुछ मिनट दाग पर रखें. दाग सॉफ्ट होने के बाद स्पंज या मुलायम कपड़े से साफ कर लें. चटनी, ग्रेवी और दूध के दाग के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा माइल्ड डिश सोप मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »