गंदी और धूलभरी हो गई है खिड़की-दरवाजे की मच्छर वाली जाली? बिना पानी का प्रेशर मारे इन 4 आसान स्टेप्स में करें साफ

दिवाली की सफाई में अक्सर लोग खिड़कियों और दरवाजों की लोहे की जाली साफ करने से बचते हैं क्योंकि उसमें बहुत मेहनत लगती है. अगर आपके घर के जाली के दरवाजे और खिड़कियों का जाली गंदी और धूलभरी हो गई है, तो ये आसान तरीके मदद कर सकते हैं. आज हम आपको जाली साफ करने का आसान तरीका बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप चुटकियों में उसे साफ कर सकते हैं.

Advertisement
दरवाजे की गंदी जाली को साफ करने के लिए आप घर पर लिक्विड बना सकते हैं. (Photo: ITG) दरवाजे की गंदी जाली को साफ करने के लिए आप घर पर लिक्विड बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

दिवाली पर घर का कोना-कोना चमकाने की तैयारी चल रही है, तो दरवाजों और खिड़कियों की जाली को साफ करना भी न भूलें. अक्सर लोग फर्श, पंखे और खिड़कियों की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन लोहे की जाली पर जमी धूल-मिट्टी को साफ करने से बचते रहते हैं. दरअसल, इसे साफ करने में बहुत समय लगता है. कई बार लोग जाली को पाइप से पानी मारकर साफ करने की भी कोशिश करते हैं. जब पानी मारते हैं, तो जाली साफ लगती है लेकिन बाद में फिर वैसी ही दिखने लगती है. ऐसे में इस पर गंदगी की मोटी परत जम जाती है, जिससे साफ-सुथरा घर भी गंदा दिखने लगता है. खासकर रसोई के पास लगी जाली पर तेल और धुएं की वजह से चिपचिपी गंदगी जम जाती है.

Advertisement

ऐसे में जाली को साफ करने के लिए कई घंटे और मेहनत लगती है. इसे साफ करने के लिए अगर आपको लगता है कि महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत होगी तो आप गलत हैं. घर में मौजूद गर्म पानी, डिटर्जेंट और बर्तन धोने वाले लिक्विड की मदद से आप गंदी जाली को आसानी से साफ कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा मेहनत के. आइए जानते हैं लोहे की जाली को साफ करने का आसान तरीका और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

जाली साफ करने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?
दरवाजे या खिड़की की लोहे की जाली को साफ करने के लिए आपको कुछ आम चीजों की जरूरत पड़ेगी. ये सामान आसानी से घर में मिल जाते हैं.

  • गर्म पानी
  • कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर
  • बर्तन धोने वाला लिक्विड
  • स्पंज या मुलायम स्क्रबर
  • बाल्टी या बड़ा बर्तन
  • सूखा और साफ कपड़ा

गर्म पानी और डिटर्जेंट से ऐसे साफ करें जाली

1. लोहे की जाली पर धूल-मिट्टी और चिकनाई जमने के कारण इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में गर्म पानी और डिटर्जेंट का घोल गंदगी को ढीला करने में मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले एक बाल्टी में इतना गर्म पानी लें, जिसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकें. ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो.

Advertisement

2. अब पानी में थोड़ा कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट और बर्तन धोने वाला लिक्विड डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद स्पंज या मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोएं और जाली के ऊपर धीरे-धीरे लगाएं. कोशिश करें कि जाली का हर हिस्सा अच्छी तरह साफ हो जाए.

ये घोल लगाने के बाद इसे करीब 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें, ताकि जमी हुई धूल और चिकनाई नरम पड़ सके. इसके बाद स्पंज या मुलायम स्क्रबर की मदद से जाली को हल्के हाथों से रगड़ें. ऐसा करने से गंदगी आसानी से निकलने लगेगी और आपको ज्यादा ताकत लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

3. जाली की सफाई करने के बाद उसे साफ, हल्के गीले कपड़े से पोंछ लें, ताकि साबुन और डिटर्जेंट के कण हट जाएं. इसके बाद सूखे कपड़े से पूरी जाली को अच्छी तरह पोंछें. लोहे की जाली पर पानी लंबे समय तक जमा रहने से जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए उसे गीला छोड़ने से बचें.

जाली साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
लोहे की जाली को साफ करते समय बहुत जोर से रगड़ने से बचें. अगर जाली पर पेंट लगा है, तो पहले किसी छोटे हिस्से पर घोल लगाकर चेक कर लें. ऐसा करने से पेंट खराब होने का खतरा कम होगा. वहीं, अगर जाली पर पहले से जंग लगा है या पेंट उखड़ रहा है, तो सिर्फ साबुन-पानी से समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी.

Advertisement

एक बात और ध्यान रखें कि सफाई के लिए बहुत गर्म पानी इस्तेमाल न करें और जाली की सफाई करते समय आसपास लगे लकड़ी के दरवाजे या बिजली के स्विच को भीगने से बचाएं.

इस आसान तरीके को अपनाकर आप दिवाली से पहले दरवाजों और खिड़कियों की जाली पर जमी आम गंदगी को साफ कर सकते हैं. इससे घर ज्यादा साफ-सुथरा दिखेगा और त्योहार की तैयारी में भी आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »