Puja Ghar Organization Tips: शारदीय नवरात्रि में पूजा घर नहीं दिखेगा बिखरा-बिखरा, कलश से लेकर आरती की थाली तक इन 7 तरीकों से करें व्यवस्थित

नवरात्रि शुरू होने से पहले घर के मंदिर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित करना चाहते हैं? कलश, जौ, दीपक, फूल और पूजा की थाली रखने के लिए अपनाएं ये 7 आसान तरीके. इनसे पूजा का सामान सही जगह पर रहेगा और ज्यादा सामान होने के बावजूद आपका मंदिर सुंदर और व्यवस्थित नजर आएगा.

Advertisement
मंदिर में हर समान सेट करके रखना चाहिए. (PHOTO:AI) मंदिर में हर समान सेट करके रखना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

Small House Mandir Organization Tips: नवरात्रि शुरू होने से पहले लोग अपने घर के मंदिर की साफ-सफाई और सजावट में जुट जाते हैं. नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा के लिए मंदिर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना जरूरी होता है. नवरात्रि के लिए मंदिर में नई चीजें शामिल भी की जाती है, जैसे पहले दिन कलश स्थापना करते हैं और लोटे के ऊपर नारियल को माता की चुन्नी में लपेटकर रखते हैं. इसके अलावा ज्यादातर घरों में जौ के बीज मिट्टी के बर्तन में बोए जाते हैं. इस तरह मंदिर में काफी सारा सामान रखने के लिए हो जाता है. 

Advertisement

यही वजह है कि नवरात्रि के दिनों में पूजा का सामान, कलश, दीपक, फूल और पूजा की थाली एक ही जगह रखने से मंदिर बिखरा हुआ नजर आने लगता है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप अपने पूजा घर को सुंदर और व्यवस्थित बना सकते हैं. आइए कुछ स्मार्ट और आसान तरीकों के बारे में जानते हैं, जो ज्यादा सामान होने के बावजूद मंदिर को एकदम साफ-सुथरा और सुंदर दिखाने में मदद करेंगे. 

सबसे पहले मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें

मंदिर को व्यवस्थित करने से पहले उसमें रखी मूर्तियों, तस्वीरों और पूजा के सामान की सफाई करें. पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करके सुखा लें. मंदिर की अलमारियों और शेल्फ से धूल हटाएं. इसके बाद ही सामान को दोबारा व्यवस्थित करें, ताकि पूजा की जगह साफ और सुंदर नजर आए.

Advertisement

कलश के लिए तय करें सही जगह

नवरात्रि में कलश स्थापना का खास महत्व होता है. इसके लिए मंदिर में ऐसी जगह चुनें, जहां कलश स्थिर रहे और उसके आसपास पूजा करने के लिए पर्याप्त जगह हो. कलश को हमेशा किसी समतल चौकी या किसी खास जगह पर ही रखें. उसके पास ऐसी चीजें न रखें, जिनसे पूजा करते समय उसे बार-बार हटाना पड़े. 

पूजा की थाली को रखें अलग

पूजा की थाली में रोली, अक्षत, कुमकुम, मौली, फूल और अन्य जरूरी सामग्री रखी जाती है. इन सभी चीजों को अलग-अलग छोटी कटोरियों में रखें, ताकि पूजा के समय उन्हें ढूंढना न पड़े. थाली को मंदिर की ऐसी शेल्फ या दराज में रखें, जहां से उसे आसानी से निकाला जा सके.

दीपक और अगरबत्ती के लिए बनाएं अलग जगह

दीपक, माचिस, घी या तेल और अगरबत्ती को एक साथ रखने के बजाय उनके लिए अलग जगह पर रखना चाहिए. दीपक को ऐसी जगह रखें, जहां उसके पास पर्दे, कागज या सजावट का कोई ऐसा सामान न हो जो आग पकड़ ले. 

फूलों और डेकोरेशन का सामान ऐसे रखें

मंदिर को सजाने के लिए गेंदे के फूल, आम के पत्ते और लाल या पीले रंग के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है. चौकी पर साफ कपड़ा बिछाया जाता है. ऐसे में मंदिर को सजाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों को यूज करने के बाद एक ही कैबिनेट के अंदर रखें, क्योंकि इससे दोबारा ढूंढने में यह आसानी से मिल जाते हैं. 

Advertisement

रोज इस्तेमाल होने वाले सामान को रखें आगे

नौ दिनों तक पूजा में काम आने वाली चीजों को ऐसी जगह रखें, जहां से उन्हें आसानी से निकाला जा सके. चुनरी, घंटी, आरती की थाली और पूजा की किताबों के लिए अलग-अलग जगह तय करें. छोटी चीजों को रखने के लिए छोटी टोकरी या डिब्बों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस तरह मंदिर बिल्कुल व्यवस्थित लगता है और हर चीज सही जगह पर रखने से सुंदर भी दिखाई देता है. 

मंदिर में रखें साफ-सफाई का ध्यान

नवरात्रि के दौरान मंदिर में रोज फूल चढ़ाए जाते हैं और दीपक जलाया जाता है. ऐसे में पुराने फूलों को हटाएं, पूजा के बाद बिखरी सामग्री साफ करें और मंदिर के आसपास पानी जमा न होने दें. इससे पूजा की जगह साफ रहेगी और सामान भी अपनी जगह पर व्यवस्थित रहेगा.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »