स्टडी: भाई-बहन नहीं, पेट्स होते हैं बच्च‍ियों के बेस्ट फ्रेंड

यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्र‍िज के एक हालिया अध्ययन में यह खुलासा किया गया है कि बच्च‍ियां अपने भाई-बहनों से ज्यादा घर के पालतू जानवरों के करीब होती हैं. जानिये क्या है पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
पेट्स होते हैं बेस्ट फ्रेंड पेट्स होते हैं बेस्ट फ्रेंड

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

आपने अक्सर सुना होगा कि पालतू जानवर हमारे अच्छे दोस्त होते हैं, अब एक हालिया अध्ययन में यह बात साबित भी कर दी गई है. खासतौर से बच्च‍ियों के लिए पेट्स भाई-बहनों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं.

यह यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्र‍िज की हालिया अध्ययन में दावा किया गया है. किशोर बच्च‍ियों पर आधारित इस अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार बच्च‍ियां अपने भाई-बहनों के रिश्ते से ज्यादा पेट्स के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करती हैं.

Advertisement



रिपोर्ट के मुताबिक पेट्स के साथ ज्यादा घुलने-मिलने वाले बच्चों की सोशल स्क‍िल्स ऐसे बच्चों के मुकाबले बेहतर पाई गई है, जो पेट्स के साथ नहीं खेलते या उनके साथ मिलनसार नहीं हैं.

जरनल ऑफ अप्लायड डेवलपमेंट साइकोलॉजी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार हालांकि सभी बच्चे पेट्स पसंद करते हैं, पर बच्च‍ियों को पेट्स के ज्यादा करीब पाया गया. यहां तक कि अपने दोस्तों और भाई-बहनों से भी ज्यादा वो अपने पेट्स को पसंद करती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement