लिपस्टिक महिलाओं की मेकअप किट का एक बेहद अहम हिस्सा है. इससे चेहरे पर एक
अलग ही निखार आ जाता है लेकिन समस्या यह है कि अधिकतर लेडीज को लिपस्टिक लगाने का सही तरीका ही नहीं पता होता. इस वजह से यह ज्यादा समय तक होंठों पर टिकी नहीं रह पाती. अगर लिपस्टिक लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो यह देर तक टिकी रह सकती है -
1. लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके होंठ स्वस्थ हों. वरना लिपस्टिक भी फटी-फटी नजर आएगी. और इनको मॉइश्चराइज करते रहना भी जरूरी है. इसके लिए आप किसी भी विश्वसनीय लिप बाम या ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं.
2. लिपस्टिक लगाने से पहले हल्के रंग की लिप पेंसिल की मदद से आउट लाइन बना लें. इसके बाद लिपस्टिक लगाना आसान भी हो जाएगा और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी भी रहेगी.
3. लिपस्टिक का इससे लिपस्टिक जम जाती है और इसके फैलने का डर भी नहीं रह जाता. अब आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार हल्का या गाढ़ा, दूसरा कोट लगा सकती हैं.
4. अपने होंठो पर उंगलियों से हल्का पाउडर लगाएं. यह लिपस्टिक को पूरी तरह सेट कर देगा. अगर आपको लग रहा हो कि लिपस्टिक हल्की हो गई है तो एक कोट और लगा सकती हैं.
5. सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार लिपस्टिक को फ्रिज में रखने से यह कम मेल्ट होती है और होंठों पर भी लंबे समय तक टिकी रहती है.
भूमिका राय