ओटमील को दुनिया का सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है. इसका साबुत अनाज और फाइबर इसे एक आदर्श ब्रेकफास्ट बनाता है और इसके कारण ही आपका पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है. यह एक जल्दी बनने वाला और पोषण से भरपूर नाश्ता है.
हम ओटमील के कुछ गुण बता रहे हैं जिसके कारण आपको नाश्ते में ओटमील को जरूर शामिल करना चाहिए.
1.वजन कम करने में सहायकः इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो अधिक मात्रा में पानी को सोख लेता है. इससे पाचन की क्रिया धीमी हो जाती है. इससे पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और इससे वजन नियंत्रण में रहता है.
2.डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता हैः अमेरिकन डायबिटीज एसोशिएशन के मुताबिक, ओटमील खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है. ओटमील में मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड ग्लूकोज की मात्रा पर कंट्रोल रखता है.
3.दिल को मजबूत रखता हैः ओटमील में बॉयो-एक्टिव, एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो धमनियों को शुद्ध करता है, शरीर में फैट को जमने से रोकता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है.
4.पोषक तत्वों का भंडारः ओटमील में भारी मात्रा में , खनिज पदार्थ, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और रहता है.
5.बनाने में आसानः माइक्रोवेव में यह बहुत से तरीकों से बनाया जा सकता है. 10 मिनट से भी कम समय में यह बन जाता है.
6.ग्लूटेन फ्री है यहः इसमें ग्लूटेन नहीं होता लेकिन खरीदते वक्त आपको इसका लेबल जरूर देख लेना चाहिए.
7.स्वादिष्ट खाने से दिन की शुरुआत करें: आप कई तरीके से बना सकते हैं. बस आप इसे हेल्दी तरीके से बनाएं. प्री-फलेवर्ड ओट्स से बचें क्योंकि इसमें शक्कर ज्यादा मात्रा में हो सकता है.
स्वाति पांडे