आपने नहीं सुना होगा लहसुन के दूध का ये चमत्कारी फायदा

लहसुन को बेहद गुणकारी माना जाता है. लेकिन लहसुन के दूध के फायदों के बारे में आपने अभी तक नहीं सुना होगा. जानें क्या कमाल कर सकता है ये...

Advertisement
लहसुन लहसुन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

कमर दर्द से अक्सर लोग परेशान रहते हैं. साइटिका पेन में कमर से पैर की नसों तक दर्द जाता है और इससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं.

इसके लिए लोग पेन किलर्स खाते हैं. हालांकि इस कमर दर्द को दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय हैं और इन्हीं में से एक है लहसुन के दूध का उपचार. यह एक पुराना तरीका है और नसों में आई सूजन को कम करके दर्द में राहत देता है.

Advertisement

कैसे काम करता है गार्लिक मिल्क

लहसुन के दूध में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह दरअसल एक प्राकृतिक पेय है, जो कई वर्षों से आंत के परजीवियों को मारने और संक्रमण से लड़ने के लिए इस्तेमाल होता था.

गार्लिक मिल्क में जरूरी पौष्ट‍िक तत्व जैसे विटामिन (A, B1 और C) मिनरल, पॉलीसैक्‍राइड्स, प्रोटीन, फ्लेवोनॉइड्स और एंजाइम्‍स होते हैं. ये चीजें बैक्‍टीरिया की वजह से शरीर की नसों में आई सूजन को कम करके कमर दर्द में राहत देती हैं.

कैसे करें तैयार

लहसुन की बड़ी कलियां लेकर इनको छोटे टुकड़ों में काटें और एक गिलास दूध में उबाल लें. इससे लहसुन का अर्क दूध में मिल जाएगा. आप चाहें तो दूध में थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं. हालांकि इससे दूध का स्‍वाद नहीं बदलेगा.

Advertisement

अगर आप को दूध नहीं पचता है तो चावल, या सोया मिल्‍क का भी प्रयोग किया जा सकता है.

कैसे करें सेवन

कमर के दर्द से तुरंत राहत के लिए लहसुन के दूध को रोज एक कप (250 ml) पिएं. एक साथ न ले सकें तो थोड़ा-थोड़ा करके लें. दर्द कम होने तक इसका रोज सेवन करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement