गर्म पानी से नहाना हो सकता है खतरनाक

विशेषज्ञों की मानें तो बहुत अधिक गर्म पानी से नहाना त्वचा के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है और इससे बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement
गर्म पानी से नहाना गर्म पानी से नहाना

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही हम गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं. पर शायद ही आपने ध्यान दिया हो लेकिन गर्म पानी से नहाने के बाद आपको अपनी त्वचा ज्यादा ड्राई और बुझी-बुझी नजर आती होगी. जानकारों की मानें तो गर्म पानी से नहाने से कई तरह की त्वचा संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है.

Advertisement

सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाना तो संभव नहीं है लेकिन बहुत अधिक गर्म पानी से नहाना भी सही नहीं है. ऐसे में हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. इससे खारिश नहीं होगी और त्वचा का नेचुरल मॉइश्चर भी बना रहेगा.

ठंड के मौसम में खारिश हो जाना एक आम समस्या है. पर आप चाहें तो नहाने के पानी में ऑलिव ऑयल या नारियल के तेल की कुछ बूंदें डालकर इससे नहा सकते हैं. तेल की दो से चार बूंदों का पानी में इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी खोती नहीं है और यह रूखी व बेजान नहीं होती.

इसके अलावा गर्म पानी से नहाने के बाद पोर्स काफी संवेदनशील हो जाते हैं अगर पानी बहुत अधि‍क गर्म है अौर वातावरण ठंडा तो शरीर पर लाल रंग के चकत्ते भी उभर सकते हैं. जिनमें काफी खुजली होती है. इसलिए कोशि‍श करें कि नहाए तो रोज लेकिन बहुत गर्म पानी से नहीं, गुनगुने पानी से.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement