बहरेपन को दूर रखता है आयरन, जानें कैसे

अगर आपको सुनने में तकलीफ होती है या आपको लगता है कि आप जरा ऊंचा सुनते हैं तो यह संभव है कि आपके खानपान में आयरन की कमी है. अपनी खुराक में इन चीजों को शामिल करने से दूर हो जाएगी आपकी ऊंचा सुनने की समस्या...

Advertisement
Representational Image Of Hearing Loss Representational Image Of Hearing Loss

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

अगर आपके सुनने की क्षमता कमजोर होती जा रही है, तो इसके लिए आपका खानपान जिम्मेदार हो सकता है. हो सकता है कि आप अपने खाने में पर्याप्त आयरन की मात्रा नहीं ले रहे हैं.

जी हां, एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि आयरन की कमी की वजह से व्यक्त‍ि के सुनने की क्षमता कमजोर हो सकती है.  

Advertisement


यह अध्ययन पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिव‍िर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है. शोध के दौरान 3 लाख लोगों पर अध्ययन किया गया. विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्वि‍क स्तर पर 30 फीसदी लोग एनेमिक हैं. यानी विश्व की 30 फीसदी आबादी में खून की कमी है. इसकी प्रमुख वजहों में आयरन की कमी सबसे अहम है.

पर शोध के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि आयरन की कमी का खून की कमी के अलावा बहरेपन से भी संबंध है. डेफीसिएंसी एनिमिया (IDA) हमारे सुनने की क्षमता को भी प्रभावित करती है. यानी कि आयरन की कमी से भी बहरेपन की समस्या आ सकती है. इसके साथ ही कान की बीच वाली हड्डी में भी इससे समस्या आ सकती है.

शोध के दौरान ऐसे प्रतिभागियों में सुनने की क्षमता कमजोर पाई गई जिनमें आयरन की कमी थी. जबकि जिन प्रतिभागियों के शरीर में आयरन का स्तर सामान्य था, उनमें बहरेपन का खतरा नहीं देखा गया.

Advertisement

शोधकर्ताओं ने कहा कि आयरन की कमी से होने वाला hearing loss मस्त‍िष्क को भी प्रभावित कर सकता है. अगर कोई व्यक्त‍ि ज्यादा दिनों तक आयरन की कमी वाली स्थ‍िति में बना रहता है तो उसके सोचने समझने की क्षमता भी इससे प्रभावित हो सकती है. साथ ही वह फैसले लेने में असफल साबित हो सकता है.

आयरन की कमी की वजह से थकान, पीली त्वचा और नाखून, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में दर्द आदि जैसी परेशानियां भी होती हैं.

नए अध्ययन के मुताबिक, हरी पत्तेदार , ब्राउन राइस और मीट व्यक्ति को बहरेपन से दूर रखती है.  

आयरन के लिए इन्हें भी शामिल करें अपनी खुराक में :
1. हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों में भरपूर आयरन होता है. सर्दियों में आसानी से मिल जाते हैं. इन्हें अपनी खुराक में शामिल करें.
2. रोजाना दाल खाएं. खासतौर से काली दालें या काली मसूर दाल. इनमें भरपूर आयरन और प्रोटीन होता है.
3. ठंड में आप सुबह-सुबह नाश्ते में जई का नाश्ता करें. जई में आयरन और फाइबर होता है.
4. आयरन के लिए टोफू भी खा सकते हैं. इसमें आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी उच्च मात्रा में पाई जाती है.
5. सूखा हुआ जरदालू और बीन्स जैसे कि राजमा, चना आदि में भी भरपूर आयरन होता है. इन्हें खाने में शामिल कर आप आयरन की कमी, खून की कमी और बहरापन तीनों को दूर सकते हैं.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement