बीन्स खाने के ये फायदे आपको हैरत में डाल देंगे

बीन्स में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेटेड फैट नहीं होता है. इसमें कॉपर, पोटैशियम, विटामिन बी6, थायमिन, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और विटामिन के की भी अच्छी मात्रा होती है. सप्ताह में दो बार बीन्स खाने से शरीर की पोषण संबंधी कई आवश्यकताएं पूरी हो जाती हैं.

Advertisement
बीन्स खाने के फायदे बीन्स खाने के फायदे

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2016,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

फावा बीन्स को कई जगहों पर बाकला के नाम से भी जाना जाता है. बीन्स का इस्तेमाल सब्जी बनाने, सलाद बनाने और कई दूसरे व्यंजनों में किया जाता है. इसमें फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम, फोलेट्स, फोटो न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और दूसरे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.

बीन्स में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेटेड फैट नहीं होता है. और विटामिन के की भी अच्छी मात्रा होती है. सप्ताह में दो बार इन बीन्स को खाने से शरीर की पोषण संबंधी कई आवश्यकताएं पूरी हो जाती हैं.

Advertisement

बीन्स खाने से त्वचा भी कोमल, मुलायम और जवान बनी रहती है.

बीन्स खाने के फायदे:
1. बीन्स में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. फाइबर स्क‍िन के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही ये पाचन क्रिया को भी बूस्ट करने का काम करता है. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रोजाना बीन्स खाना फायदेमंद रहेगा.

2. बीन्स में फाइटो-न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में सहायक है. इसके साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करता है.

3. बीन्स में आयरन, कॉपर और मैगनीज जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. जो ब्लड प्रोडक्शन में मदद करते हैं. इसमें मोजूद पोटैशियम भी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है. 

4. बीन्स प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है. और एनर्जी लेवल भी बना रहता है.

Advertisement

5. प्रेगनेंसी में बीन्स खाना बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद तत्व मां के साथ ही बच्चे के विकास के लिए भी जरूरी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement