लंबे और घने बालों के लिए अपनाएं प्याज रस के ये 5 उपाय

प्याज का कसैलापन बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एक अध्ययन के अनुसार, बालों में नियमित रूप से प्याज के रस का इस्तेमाल करने और दूसरे पोषक तत्व लेते रहने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं.

Advertisement
प्याज का रस प्याज का रस

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

बालों की ग्रोथ और खूबसूरती के लिए प्याज के रस के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है. प्याज के रस से न केवल बालों की जड़ें मजबूत होती हैं बल्क‍ि बालों में चमक भी आती है. प्याज के रस को आप बाल के हर हिस्से में लगा सकती हैं.

प्याज का रस लगाकर बालों को कुछ घंटों के लिए यूं ही छोड़ दें. जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तब उन्हें हल्के गुनगुने पानी से धो लें. प्याज की गंध दूर करने के लिए किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें या फिर बेबी शैंपू का प्रयोग करें.

Advertisement

प्याज का कसैलापन बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एक अध्ययन के अनुसार, रस का इस्तेमाल करने और दूसरे पोषक तत्व लेते रहने से बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं. पर किसी भी चीज को सही तरीके से इस्तेमाल करना आना बहुत जरूरी है. ऐसे में इन पांच तरीकों से प्याज के रस का इस्तेमाल करके आप भी लंबे, काले और घने बाल पा सकती हैं.

1. प्याज के रस को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद रहेगा. प्याज के रस की ही तरह नारियल तेल के इस्तेमाल से भी बाल जल्दी बढ़ते हैं. हल्के गर्म नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं. इससे बाल तो जल्दी बढ़ेंगे ही साथ ही बालों में चमक भी आएगी.

2. बालों की सेहत के लिए शहद का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है. आधे कप प्याज के रस में दो से चार चम्मच शहद मिलाकर उसे अच्छी तरह फेंट लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं. इससे भी मिलेगा.

Advertisement

3. जैतून के तेल के साथ प्याज का रस मिलाकर लगाने से भी बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. प्याज के रस को जैतून के तेल में अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं. इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.

4. बियर के साथ प्याज का रस मिलाकर लगाना भी काफी फायदेमंद है. सबसे पहले बालों को किसी अच्छे बियर शैंपू से धो लें और उसके बाद बालों में प्याज के रस से मसाज करें. इस उपाय से बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी. साथ ही बालों में चमक भी बनी रहेगी.

5. अगर आप चाहें तो प्याज के रस का इस्तेमाल इसमें बिना कुछ मिलाए भी कर सकते हैं. प्याज का रस निकाल लें और इससे बालों में मसाज कीजिए. कुछ देर तक मसाज करने के बाद प्याज के रस को सूखने के लिए छोड़ दें. जब ये सूख जाए तो किसी अच्छे शैंपू से बाल धो लीजिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »