Zero Oil Kheera Palak Soup: गर्मियों में लोग ऐसा खाना पसंद करते है, हल्का होता है और शरीर के लिए हेल्दी भी हो. अगर आप गर्मी के मौसम में वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ टेस्टी और हेल्दी शामिल करना चाहते हैं तो आप खीरे और पालक का जीरो ऑयल सूप शामिल कर सकते हैं. यह सूप बनाना भी आसान होता है और जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाता है.
खीरे-पालक का सूप न केवल कम कैलोरी वाला है, बल्कि फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में तेल, क्रीम या किसी भारी चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती. इसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं और इसे पीने से शरीर में न तो पानी की कमी होती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है.
क्यों खास है पालक-खीरा सूप?
पालक और खीरा दोनों ही ऐसे चीजें हैं जिनमें कैलोरी कम और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. यह सूप शरीर को लंबे समय तक तृप्त रखता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है.
पालक में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन A, विटामिन K और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं. वहीं खीरे में लगभग 96 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. यही वजह है कि गर्मियों में खीरा खाने से पानी की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होती है.
वजन घटाने में कैसे मदद करता है?
पालक में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इसे पीने से अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत कम हो सकती है. दूसरी ओर, कम कैलोरी वाला खीरा भी शरीर को सही मात्रा में पोषण देता है. यह सूप मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी दूर करने में मदद कर सकता है. इसके नियमित सेवन से वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.
पालक के फायदे
खीरा खाने के फायदे
जीरो ऑयल पालक-खीरा सूप बनाने का आसान तरीका
पालक-खीरे का सूप बनाने का तरीका
जीरो ऑयल पालक-खीरा सूप एक लो-कैलोरी, हाई-फाइबर और पोषण से भरपूर डिश है. यह वजन घटाने, डाइजेशन सुधारने, शरीर को हाइड्रेट रखने और ओवर ऑल हेल्थ बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क