Instant Mango Pickle Recipe: मिनटों में बनाइए आम का इंस्टैंट अचार, देखें आसान रेसिपी

Instant Mango Pickle Recipe: आम का अचार एक ऐसा पारंपरिक भारतीय अचार है जिसे कच्चे आम से बनाया जाता है. आम का अचार कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं आम का इंस्टैंट अचार बनाने की रेसिपी.

Advertisement
Instant Mango Pickle Recipe Instant Mango Pickle Recipe

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2021,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

Instant Mango Pickle Recipe: आम का अचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे बहुत ही आसानी से मिनटों में बनाया जा सकता है. आम का अचार खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है. पूरी, पराठे के साथ तो इसका जवाब ही नहीं. तो आइए जानते हैं आम का इंस्टैंट अचार बनाने की रेसिपी.

आम का अचार बनाने की सामग्री:
4 कच्चे आम (कैरी)
3 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून हल्दी पाउडर

Advertisement

तड़का लगाने के लिए:
1/4 कप सरसों का तेल
2 टी स्पून सौंफ
2 टी स्पून राई
1 टी स्पून मेथी दाने
1/2 टी स्पून हींग
नमक स्वादानुसार

आम का अचार बनाने की रेसिपी:
- सबसे पहले कच्चे आम को धोकर साफ कपड़े से पोंछकर अच्छी तरह सुखा लें.
- इसके बाद चाहें तो आम को छील लें. गुठली अलग कर आम के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें.
- अब आम के टुकड़ों को बर्तन में डालें. फिर इनमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर चम्मच से चलते हुए मिलाएं.
अब ऐसे लगाएं तड़का:
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
- तेल के गरम होते ही सौंफ, राई, मेथी दाने और हींग डालें.
- जब राई तड़कने लगे तो आंच बंद कर दें.
- तैयार तड़के को कच्चे आम के मिश्रण में डालकर साफ-सूखी कड़छी से चलाते हुए सारी सामग्री को मिक्स करें.
- बस मिनटों में तैयार है आम का अचार. इसे ठंडा हो जाने के बाद किसी साफ और सूखे कांच के जार में रखकर स्टोर करें और जब मन चाहें खाएं-खिलाएं.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement