बिना ब्लाउज एक्ट्रेस ने लपेटी बनारसी साड़ी, गले में नहीं बल्कि पीठ पर पहना करोड़ों का हार, VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में बोल्डनेस का तड़का लगाया है. नीले रंग की बनारसी साड़ी को बिना ब्लाउज के पहनकर और पीठ पर रूबी नेकलेस फ्लॉन्ट कर उन्होंने सबको हैरान कर दिया.

Advertisement
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ब्लू बनारसी साड़ी में शानदार लुक फ्लॉन्ट किया. (Photo: ITG) एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ब्लू बनारसी साड़ी में शानदार लुक फ्लॉन्ट किया. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपने फैशन, स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस के लिए सुर्खियां बटोरती हैं. इन्हीं में से एक उर्वशी रौतेला है. बॉलीवुड की 'फैशन क्वीन' मानी जाने वाली उर्वशी अपने बोल्ड लुक्स के लिए अक्सर लाइमलाइट बटोरती हैं. एक बार फिर उर्वशी अपने नए और बोल्ड लुक से इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं. हमेशा महंगे आउटफिट और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस ने इस बार साड़ी पहनने का तरीका ही बदल दिया.

Advertisement

उनकी लेटेस्ट वीडियो में वो बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर अपनी टोन्ड बैक और रूबी नेकलेस को स्टाइलिश अंदाज में फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. फैंस उनकी इस नई और हॉट तस्वीरों को देखकर बस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

साड़ी के साथ किया 'नो-ब्लाउज' एक्सपेरिमेंट
उर्वशी की इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उनका बिना ब्लाउज के साड़ी पहना खींच रहा है. उन्होंने साड़ी को ऐसे स्टाइलिश तरीके से ड्रेप किया है कि वो बहुत हॉट और क्लासी लग रही हैं. उर्वशी ने वीडियो में नीले और सुनहरे रंग की उनकी बनारसी सिल्क साड़ी पहनी हुई है. उनकी साड़ी पर गोल्डन धागों से फूलों की कढ़ाई की गई है.

उर्वशी ने साड़ी को उल्टे पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया है. एक्ट्रेस वीडियो में पीठ दिखाते हुए पोज दे रही हैं. उनका लुक सुपर ग्लैमरस लग रहा है.

बैकलेस लुक में रूबी नेकलेस का जलवा
आमतौर पर नेकलेस गले में आगे की तरफ पहना जाता हैं, लेकिन उर्वशी ने इसे एकदम अलग अंदाज में दिखाया है. उन्होंने अपना कीमती रूबी और डायमंड नेकलेस को सामने नहीं बल्कि अपनी पीठ की तरफ पहना है. लाल रंग के पत्थर और डायमंड जड़ा वाला ये नेकलेस उनकी पीठ की खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है. साथ ही उन्होंने मैचिंग रूबी इयररिंग्स भी पहने हैं, जो उनके चेहरे की चमक को और बढ़ा रहे हैं.
 

Advertisement



हेयरस्टाइल और मेकअप से मिली 'अप्सरा' जैसी खूबसूरती
उर्वशी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों का हाई जूड़ा बनाया है और उसे बड़े सफेद फूलों से सजाया है. ये विंटेज स्टाइल उनके रॉयल लुक को और भी खूबसूरत बना रही है. मेकअप में उन्होंने ड्यूई बेस, विंग्ड आईलाइनर और न्यूड लिपस्टिक चुनी है, जिससे पूरा ध्यान उनके आउटफिट और जूलरी पर बना रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement