ऑफिस में एक जैसे कपड़े और एसेसरीज पहनने से आप खुद तो बोर हो ही जाती हैं, देखने वाले लोग भी बोर हो जाते हैं. लेकिन ऑफिस में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी रिस्की रहता है.
ऑफिस में आपको थोड़ा हट कर दिखने के साथ-साथ क्लासी भी दिखना होगा. जानते हैं आप अपने ऑफिस के कपड़ों के साथ किन एसेसरीज का प्रयोग कर सकती हैं.
रिस्टवॉच: ऑफिस में रिस्टवॉच पहनने से आपको एक अलग ही लुक मिलता है. ये प्रोफेशनलिज्म भी दिखाता है. आजकल छोटी और बड़ृी दोनों ही घड़ियां चलन में हैं.
क्लच: हैंडबैग तो अक्सर ही ऑफिस ले जाती होंगी. लेकिन अब क्लच ट्राई कर के देखिए.
ईयररिंग्सः छोटे ईयररिंग्स आपके ऑफिस लुक को और क्लासी बना देंगे. ऑफिस में बड़े ईयररिंग्स पहनने से बचें.
फुटवेयरः सर्दियों में आप लेदर के फुटवेयर ट्राई कर सकती हैं. साथ ही स्नीकर्स और पंप भी आपके लुक को कॉम्पलीमेंट करेंगे. हील्स लेते समय ध्यान रखें कि चलने पर उसमें से आवाज ना आती हो.
ब्लेजरः सर्दियों में रोज अलग दिखना एक अलग ही टास्क होता है. आजकल फर ब्लेजर चलन में हैं और ऑफिस में ये आपको शानदार लुक देगा.
बेल्टः वो जमाना गया जब बेल्ट सिर्फ जींस में ही लगाया जाता था. लेदर के पतले बेल्ट आप वन पीस पर भी ट्राई कर सकती हैं.
स्वाति पांडे