45 की उम्र में श्वेता तिवारी ने 25 साल की बेटी को दी मात, पलक की मिनी ड्रेस पर भारी पड़ा मां का बॉस लेडी लुक, PHOTO

जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और फैशनसेंस के लिए फेमस हैं. 44 साल की उम्र में भी श्वेता की पॉपुलैरिटी कम नहीं है. उनकी 25 साल की बेटी पलक भी मां की तरह ही स्टाइलिश है. हाल ही में दोनों को एक साथ ब्लैक ड्रेस में स्पॉट किया गया है.

Advertisement
ब्लेजर के साथ स्कर्ट स्टाइलिश लगती है.  (PHOTO:ITG) ब्लेजर के साथ स्कर्ट स्टाइलिश लगती है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

भोजपुरी फिल्मों से लेकर टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. श्वेता की उम्र का अंदाजा उनको देखकर लगाना मुश्किल है, कोई नहीं कह सकता है कि वो 25 साल की बेटी की मां है. 45 साल की उम्र में भी श्वेता काफी फिट और अट्रैक्टिव हैं और उनकी बेटी पलक भी अपनी मां की कॉर्बन कॉपी लगती हैं.

Advertisement

पलक और श्वेता दोनों ही जब भी साथ दिखाई देती हैं,दोनों बिल्कुल बहनें जैसी लगती हैं.फैशन के मामले में दोनों मां-बेटी में से कोई कम नहीं है. इन दोनों का अंदाज हर किसी को पसंद आता है और लोग इनकी बहुत तारीफ भी करते हैं. हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में श्वेता और पलक को साथ में स्पॉट किया गया, इन दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.  

ब्लैक लुक में दिखीं श्वेता-पलक की जोड़ी

इस इवेंट में मां-बेटी की जोड़ी को ऑल ब्लैक लुक में देखा गया, जहां दोनों ने अपनी पसंद और पसंद के हिसाब से ब्लैक कलर को अलग-अलग अंदाज में कैरी किया था. जहां पलक का लुक काफी मॉडर्न और ग्लैम था, वहीं श्वेता का आउटफिट सोफिस्टिकेटेड और क्लासी था. इनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. उस वीडियो में पलक पैपराजी के सामने पोज दे रही हैं और उनकी मम्मी श्वेता साइड में खड़ी हैं और उनका इंतजार कर रही हैं.

Advertisement

पलक तिवारी शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस 

इस इवेंट में पलक तिवारी ने एक स्ट्रैपलेस ब्लैक मिनी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जो उनके स्लीक फ्रेम पर काफी जंच रही थी. ड्रेस पर हुई बारीक डिटेलिंग इसे खास बना रही थी, ड्रेस के ऊपरी हिस्से और निचले बॉर्डर पर व्हाइट स्टोन या पाइपिंग का काम था, जो ब्लैक बेस पर अच्छे से हाइलाइट हो रहा था.

पलक ने अपने इस लुक को ब्लैक शीयर स्टॉकिंग्स के साथ स्टाइल किया था .स्टॉकिंग्स के साथ उन्होंने फुटवियर में क्लासिक ब्लैक पंप्स पहने थें. हालांकि उन्होंने अपने लुक मॉर्डन और ग्लैम टच देने के लिए हैवी जूलरी नहीं पहनी और अपने लुक मिनिमल ही रखा.

बॉस लेडी लुक में दिखीं श्वेता तिवारी 

श्वेता तिवारी का फैशन सेंस हमेशा से ही फैंस के बीच हॉट टॉपिक बन रहता है, उन्होंने एक बार फिर अपने स्टाइल से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लिया. इवेंट में उन्होंने एक ब्लेजर-स्टाइल टॉप को लेस स्कर्ट पहनी थी, उनका यह यूनिक फैशन ने लोगों को काफी इंप्रेस किया. इसके अलावा उन्होंने अपने लॉन्ग ब्लेजर के ऊपर एक चौड़ी ब्लैक बेल्ट लगाई थी, जो उनके कर्व्स को अच्छी तरह से हाईलाइट कर रही थी. 

श्वेता की ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट में नेट और लेस का काम था, जो उनके फॉर्मल अपर के साथ एक फेमिनिन और सॉफ्ट टच एड कर रही थी. इस आउटफिट के साथ श्वेता ने गोल्डन हील्स पेयर की थी, जो उनके पूरे लुक में थोड़ा सा ग्लैम एड करने का काम कर रही थी. खुले वेवी बाल और सटल मेकअप उनके इस ग्रेसफुल लुक को परफेक्ट बना रहे थे.

Advertisement

पलक ने सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और उनके काम को लोगों ने पसंद भी किया था. हालांकि पलक अपने स्टाइल के चलते ज्यादा चर्चा में रहती हैं और अक्सर उनकी तुलना उनकी मां से होती है. एक बार फिर श्वेता ने अपने स्टाइल से बेटी पलक को मात दे दी है, क्योंकि फैंस को भी उनका ही लुक ज्यादा पसंद आ रहा है. कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि श्वेता तिवारी का चार्म एवरग्रीन है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement