Sara Tendulkar Look: ना हैवी जूलरी, ना मेकअप.. सस्ते सूट में छा गईं सारा तेंदुलकर, सादगी से जीता फैंस का दिल! Video

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल ही में बांद्रा में बेहद कम्फर्टेबल और एलिगेंट इंडो-वेस्टर्न अवतार में स्पॉट हुईं. मैरून कलर के फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में उनका नो-मेकअप और सटल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. खास बात यह है कि इस आउटफिट की कीमत 2 हजार से भी कम है.

Advertisement
सारा देसी अवतार में अक्सर स्पॉट होती हैं. (PHOTO:Instagram) सारा देसी अवतार में अक्सर स्पॉट होती हैं. (PHOTO:Instagram)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

Sara Tendulkar Fashion: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने सिंपल और एलिगेंट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. भले ही सारा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग हीरोइनों से कम नहीं है. सारा को उनकी खूबसूरती और सादगी के लिए लोग काफी प्यार देते हैं. हर बार उनका अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है.

Advertisement

चाहे कोई रेड कार्पेट इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग, सारा का स्टाइल हमेशा सोशल मीडिया पर छाया रहता है. ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है, हाल ही में सारा तेंदुलकर को एक बार फिर बेहद कम्फर्टेबल और ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न अवतार में स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. उनके वीडियो और फोटोज पर लोग खूब प्यार भी लुटा रहे हैं. 

देसी लुक में सारा ने ढ़ाया कहर

सारा तेंदुलकर को हाल ही में ब्रांदा में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान वो मैरून कलर का फ्लोरल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में नजर आईं. इन दिनों शॉर्ट कुर्ती के साथ प्लाजो पैंट्स काफी ट्रेंड में है और यह आउटफिट सारा पर भी काफी जच रहा था.

सारा के टॉप में कट-आउट स्टाइल के साथ हॉल्टर-नेक स्ट्रैप थी, जो इसे मॉडर्न वेस्टर्न वाइब दे रही थी. वहीं, फुल स्लीव्स और फ्लोरल प्रिंट इसमें एथनिक टच दिया. टॉप के साथ सारा ने मैचिंग रेड प्लाजो पैंट्स कैरी की, जिसके हेमलाइन पर बने बड़े फ्लोरल मोटिफ्स पूरे लुक को काफी ग्रेसफुल बना रहे थे.

Advertisement

कितनी है सारा के आउटफिट की कीमत?

जैत्रा अपेरल्स के इस खूबसूरत रेड सूट में सारा तेंदुलकर बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आईं, उनका यह लुक क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन था. इस सूट की कीमत करीबन 1799 रुपये बताई जा रही है. सारा ने अपने लुक से साबित कर दिया है कि सस्ते आउटफिट को भी स्टाइल के साथ कैरी किया जाए तो वो भी स्टाइलिश बन जाता है. 

सादगी में दिखाया ग्रेसफुल अंदाज

सारा ने अपने इस लुक को जरूरत से ज्यादा लाउड बनाने के बजाय काफी सटल रखा है. उन्होंने कोई हैवी जूलरी कैरी नहीं की है, सिंपल डेली जूलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. हालांकि उनके लुक का हाइलाइट उनका एमराल्ड क्लोवर शेप्ड गोल्ड पेंडेंट रहा, जो डार्क रेड कलर के ऑउटफिट पर परफेक्ट कंट्रास्ट बना रहा था. कानों में उन्होंने छोटे गोल्ड स्टड्स पहने थे. 

नो-मेकअप लुक में प्यारी लगीं सारा 

सारा ने अपने बालों का मैसी लो-बन बनाया, जिससे उनके चेहरे के फीचर्स और नेकलाइन कट-आउट उभरकर आ रहे थे. इस दौरान वो बेहद लाइट बेस, पिंकिश लिप्स और मिनिमल काजल के साथ अपना नो-मेकअप लुक में नजर आईं. वैसे भी सारा अपने नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं, जिसकी वजह से फैंस हर बार उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं. 

Advertisement

अगर आप भी अपनी कैजुअल आउटिंग या सैलून विजिट के लिए एक परफेक्ट और कम्फी-चिक लुक की तलाश में हैं, तो सारा का यह आउटफिट आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकता है. गर्मी या मानसून के मौसम में जब आप स्टाइल के साथ-साथ आराम भी चाहती हैं, तो इस तरह के वाइड-लेग को-ऑर्ड सेट्स ट्राई कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »