विदेश में भी रिंकू सिंह की मंगेतर नहीं भूलीं संस्कार! बैंगनी साड़ी पहन न्यूयॉर्क में सांसद प्रिया सरोज लगीं बेहद खूबसूरत, Photos

क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज अपनी सादगी और देसी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. सपा सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर अपने लुक के चलते सुर्खियों में आ गई हैं, उनकी न्यूयॉर्क से लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो पर्पल साड़ी में बेहद ग्रेसफुल अवतार में दिखाई दे रही हैं. उनका यह फोटोज इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर उनकी सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं.

Advertisement
प्रिया सरोज चर्चित सपा सांसदों में से एक हैं. (PHOTO:ITG) प्रिया सरोज चर्चित सपा सांसदों में से एक हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज  रिंकू सिंह की जब से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई है. तभी से सबकी नजरें उन पर टिकी रहती हैं, यूं तो प्रिया अपनी पार्टी के प्रचार- प्रसार और सोशल इवेंट्स में नजर आती रहती हैं, लेकिन अब सबका ध्यान उनके लुक्स पर भी खूब रहता है.  क्रिकेटर की मंगेतर होने के बावजूद प्रिया हमेशा बिना किसी दिखावे के एकदम सादा- सिंपल रूप में नजर आती हैं और कभी सूट तो कभी साड़ी में अपनी सिंपलिसिटी से लोगों का दिल जीत लेती हैं. 

Advertisement

देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रिया सरोज अपनी संस्कृति की झलक दिखाना नहीं भूलीं. प्रिया सरोज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ फोटोज शेयर की गई हैं, जिसमें वह न्यूयॉर्क में एक इवेंट में नजर आ रही हैं. न्यूयॉर्क में इवेंट में प्रिया ने पर्पल कलर की साड़ी पहनकर पहुंची, जिसमें वो बेहद एलीगेंट नजर आ रही हैं. बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम के सिंपल तरीके से उन्होंने साड़ी को स्टाइल किया है और इस देसी लुक से उन्होंने सबको इंप्रेस कर दिया. 

न्यूयॉर्क पहुंची सांसद प्रिया सरोज

प्रिया सरोज की पोस्ट के साथ कैप्शन में इवेंट को लेकर जानकारी दी गई है, जिसमें शामिल होने वो न्यूयॉर्क पहुंची हैं. उनकी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का पहला दिन. सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के तौर पर शामिल होते हुए, इस दिन संयुक्त राष्ट्र में भारत की भागीदारी पर एक ब्रीफिंग हुई, जिसके बाद समावेशी और टिकाऊ विकास पर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ बातचीत हुई.'

Advertisement

देसी लुक में छाईं रिंकू सिंह की मंगेतर

प्रिया सरोज हमेशा ही अपनी सादगी भरे अंदाज से लोगों की अटेंशन हासिल कर ही लेती हैं और इस बार भी साड़ी पहन प्रिया ने भारतीय संस्कृति की मिसाल विदेशी जमीन पर पेश की.  उन्होंने बैंगनी रंग की एक खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिस पर गुलाबी रंग का बॉर्डर है और पल्लू पर हल्का काम नजर आ रहा है. साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग कलर का ब्लाउज पहना है और यह कलर उन पर काफी जंच भी रहा है. 

लाइट जूलरी और मेकअप में लगीं ग्रेसफुल

प्रिया सरोज ने साड़ी के साथ लाइट जूलरी और नेचुरल मेकअप किया है, जिसमें वो बेहद क्लासी और एलींगेट लग रही हैं.  बालों को उन्होंने खुला छोड़ा था, हालांकि बाद में उन्होंने बालों का बन बना लिया था. मेकअप की बात करें तो उन्होंने हल्का काजल, लिपस्टिक और थोड़ी सी ब्लश लगाया है. 

उन्होंने हमेशा की तरह अपने एक हाथ में घड़ी पहनी है और कानों में छोटे इयररिंग्स पहने हैं. माथे पर छोटी काली बिंदी लगा रखी है, जो उनके देसी लुक में चार चांद लगाने का काम करती है. साड़ी के साथ-साथ उनके चेहरे का हाव-भाव उन्हें काफी प्रोफेशनल बना रहा है, प्रिया सरोज का यह नया लुक काफी सुंदर, शालीन और प्रोफेशनल लग रहा है जो लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »