भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज रिंकू सिंह की जब से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई हुई है. तभी से सबकी नजरें उन पर टिकी रहती हैं, यूं तो प्रिया अपनी पार्टी के प्रचार- प्रसार और सोशल इवेंट्स में नजर आती रहती हैं, लेकिन अब सबका ध्यान उनके लुक्स पर भी खूब रहता है. क्रिकेटर की मंगेतर होने के बावजूद प्रिया हमेशा बिना किसी दिखावे के एकदम सादा- सिंपल रूप में नजर आती हैं और कभी सूट तो कभी साड़ी में अपनी सिंपलिसिटी से लोगों का दिल जीत लेती हैं.
देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रिया सरोज अपनी संस्कृति की झलक दिखाना नहीं भूलीं. प्रिया सरोज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ फोटोज शेयर की गई हैं, जिसमें वह न्यूयॉर्क में एक इवेंट में नजर आ रही हैं. न्यूयॉर्क में इवेंट में प्रिया ने पर्पल कलर की साड़ी पहनकर पहुंची, जिसमें वो बेहद एलीगेंट नजर आ रही हैं. बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम के सिंपल तरीके से उन्होंने साड़ी को स्टाइल किया है और इस देसी लुक से उन्होंने सबको इंप्रेस कर दिया.
न्यूयॉर्क पहुंची सांसद प्रिया सरोज
प्रिया सरोज की पोस्ट के साथ कैप्शन में इवेंट को लेकर जानकारी दी गई है, जिसमें शामिल होने वो न्यूयॉर्क पहुंची हैं. उनकी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का पहला दिन. सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के तौर पर शामिल होते हुए, इस दिन संयुक्त राष्ट्र में भारत की भागीदारी पर एक ब्रीफिंग हुई, जिसके बाद समावेशी और टिकाऊ विकास पर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ बातचीत हुई.'
देसी लुक में छाईं रिंकू सिंह की मंगेतर
प्रिया सरोज हमेशा ही अपनी सादगी भरे अंदाज से लोगों की अटेंशन हासिल कर ही लेती हैं और इस बार भी साड़ी पहन प्रिया ने भारतीय संस्कृति की मिसाल विदेशी जमीन पर पेश की. उन्होंने बैंगनी रंग की एक खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिस पर गुलाबी रंग का बॉर्डर है और पल्लू पर हल्का काम नजर आ रहा है. साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग कलर का ब्लाउज पहना है और यह कलर उन पर काफी जंच भी रहा है.
लाइट जूलरी और मेकअप में लगीं ग्रेसफुल
प्रिया सरोज ने साड़ी के साथ लाइट जूलरी और नेचुरल मेकअप किया है, जिसमें वो बेहद क्लासी और एलींगेट लग रही हैं. बालों को उन्होंने खुला छोड़ा था, हालांकि बाद में उन्होंने बालों का बन बना लिया था. मेकअप की बात करें तो उन्होंने हल्का काजल, लिपस्टिक और थोड़ी सी ब्लश लगाया है.
उन्होंने हमेशा की तरह अपने एक हाथ में घड़ी पहनी है और कानों में छोटे इयररिंग्स पहने हैं. माथे पर छोटी काली बिंदी लगा रखी है, जो उनके देसी लुक में चार चांद लगाने का काम करती है. साड़ी के साथ-साथ उनके चेहरे का हाव-भाव उन्हें काफी प्रोफेशनल बना रहा है, प्रिया सरोज का यह नया लुक काफी सुंदर, शालीन और प्रोफेशनल लग रहा है जो लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क