भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह अक्सर अपनी प्रोफेशन से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं. आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के धाकड़ खिलाड़ी हैं और आईपीएल के बीच वो हाल ही में अपनी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज के साथ बनारस बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे, जहां से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक बार फिर रिंकू की मंगेतर ने अपनी सादगी भरे अवतार से लोगों को दिल जीत लिया है, तो वहीं क्रिकेटर भी कैजुअल लुक में बहुत डैसिंग लग रहे हैं.
रिंकू और प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बनारस ट्रिप से कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें दोनों काफी अच्छे और खुश दिखाई दे रहे हैं. क्रिकेटर की सादगी हमेशा ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं और इस बार भी वो बनारस में सिंपल और कुल लुक में दिखाए दिए.
रिंकू सिंह का बनारस में कूल लुक
टो में रिंकू ने बेहद लाइट आइस ब्लू कलर की फुल स्लीव्स वाली शर्ट पहनी है, जिसके बटन उन्होंने कैजुअल अंदाज में खुले रखे हैं. उसके साथ उन्होंने लाइट शेड की डेनिम कैरी की है. उनकी कलाई पर बंधा कलावा और गले की चेन उनके लुक को डाउन टू अर्थ बना रहे हैं. रिंकू के माथे पर तिलक लगा हुआ है, जिसे देखकर साफ पता चला कि वो सीधे मंदिर से घाट पर घूमने आए थे.
सांसद प्रिया सरोज का संस्कारी अंदाज
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह दोनों अपनी सगाई के बाद से अक्सर साथ नजर आते हैं और हर बार प्रिया अपनी सिंपलिसिटी से सबको इंप्रेस कर देती हैं. बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए प्रिया ने ग्रे बेस वाली एक खूबसूरत फ्लोरल साड़ी पहनी थी.
फ्लोरल प्रिंट साड़ी में छाई प्रिया
प्रिया की साड़ी दिखने में काफी सिंपल है, लेकिन समर सीजन के लिए एकमद परफेक्ट है. उनकी साड़ी पर गुलाबी गुलाब के बड़े प्रिंट्स और हरे पत्तों का डिजाइन बना हुआ है, जो साड़ी को फ्रेश और वाइब्रेंट टच दे रहा है.उन्होंने साड़ी के पल्लू को देसी स्टाइल में सिर पर रखा हुआ है. माथे पर उन्होंने काली रंग की छोटी-सी बिंदी लगा रही है और बालों को खुला छोड़ रखा है.
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह के बनारस में एक-साथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया है और गंगा की आरती भी की. तभी से एक बार इन दोनों की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है, कहा जा रहा है कि दोनों जून 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क