Oscars 2026: रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी का फ्लोरल गाउन लुक छाया, टक्सीडो में जेंटलमैन लगे आनंद पीरामल

Oscars 2026: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का स्टाइल चर्चा में रहा. ईशा ने विंटेज Valentino का फ्लोरल गाउन पहना, जिसे डायमंड चोकर और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ कैरी किया, जबकि आनंद पीरामल रॉयल टक्सीडो में नजर आए.

Advertisement
ईशा और आनंद की एंट्री देख सभी की नजरें उनपर टिक गईं. (Photo: ITG/ANI) ईशा और आनंद की एंट्री देख सभी की नजरें उनपर टिक गईं. (Photo: ITG/ANI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

Oscar 2026: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार सिर्फ हॉलीवुड सितारों ने ही नहीं, बल्कि भारतीय ग्लैमर ने भी खास छाप छोड़ी. भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ जब ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो उनकी एंट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

क्लासी, एलिगेंट और बेहद रॉयल अंदाज में नजर आए इस कपल का लुक फैशन लवर्स के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं था. ईशा का फ्लोरल गाउन जहां सॉफ्ट ग्लैम का परफेक्ट उदाहरण पेश कर रहा था, वहीं आनंद पीरामल का रिच टक्सीडो लुक पूरी तरह रॉयल वाइब दे रहा था. दोनों का ये अंदाज ऑस्कर अवॉर्ड्स की रॉयल वाइब को और ज्यादा क्लासी बना रहा था.

ईशा अंबानी का फ्लोरल गाउन लुक बना रेड कार्पेट हाईलाइट
ईशा अंबानी ने इस खास मौके के लिए स्ट्रैपलेस फ्लोरल एम्ब्रॉयडेड गाउन चुना. ये गाउन Valentino ब्रांड का विंटेज गाउन है, जिस पर हल्के रंगों के फूलों की बारीक कढ़ाई की गई थी, जो पूरे आउटफिट को बेहद एलिगेंट और सॉफ्ट लुक दे रही थी.

Advertisement

गाउन का फिटेड सिल्हूट उनके स्टाइल को और ग्रेसफुल बना रहा था. हल्के न्यूड बेस पर रंग-बिरंगे फ्लोरल डिटेल्स ने उनके लुक को रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट बना दिया था.

डायमंड जूलरी ने बढ़ाया ग्लैमर
ईशा अंबानी ने अपने इस खूबसूरत गाउन को मिनिमल लेकिन शानदार डायमंड जूलरी के साथ कंप्लीट किया. ईशा ने ब्लैक वेलवेट चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहने, जो उनके गाउन के साथ बेहद स्टाइलिश और क्लासी लग रहे थे. 

ईशा ने अपने आउटफिट के साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप चुना, जिससे उनका पूरा लुक बेहद नेचुरल और फ्रेश नजर आया. उन्होंने अपनी आईब्रोज को अच्छी तरह डिफाइन किया था, जबकि वार्म टोन आई मेकअप ने उनकी आंखों की खूबसूरती को और उभारा. ग्लॉसी न्यूड लिप्स ने उनके मेकअप को एक सटल और एलिगेंट फिनिश दिया.

आनंद पीरामल का रॉयल टक्सीडो लुक
ईशा के साथ रेड कार्पेट पर खड़े आनंद पीरामल भी अपने लुक में किसी हॉलीवुड जेंटलमैन से कम नहीं लग रहे थे. उन्होंने डार्क मैरून पैटर्न वाला टक्सीडो पहना था, जिसमें ब्लैक सैटिन लैपल्स लगे हुए थे.

इस टक्सीडो के साथ उन्होंने क्लासिक वाइट शर्ट, ब्लैक बो टाई और ब्लैक ट्राउजर कैरी किया था, जो उनके पूरे लुक को बेहद शार्प और रॉयल बना रहा था. उनका ये क्लासिक और एलिगेंट स्टाइल ऑस्कर इवनिंग के लिए परफेक्ट लग रहा था.

Advertisement

कपल का क्लासी रेड कार्पेट मोमेंट
रेड कार्पेट पर ईशा और आनंद की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई. दोनों का स्टाइल एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करता नजर आया. एक तरफ ईशा का सॉफ्ट और एलीगेंट ग्लैमरस लुक, तो दूसरी तरफ आनंद का क्लासिक और रॉयल टक्सीडो स्टाइल रेड कार्पेट पर लाइमलाइट चुराने में सफल रहा. ऑस्कर 2026 में इस पावर कपल की एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया और उनका ये लुक फैशन व एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन साबित हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement