Isha Ambani Luxury Bag: 3000 हीरे और 18 कैरेट सोने से बना मां नीता का बैग लेकर पेरिस में इठलाईं ईशा अंबानी, कीमत कर देगी दंग!

पेरिस फैशन वीक में ईशा अंबानी ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के कस्टम गाउन और लग्जरी ब्रांड के बेहद यूनिक मिनी बैग के साथ रॉयल एंट्री की. 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड और 3,025 हीरों से बने यह बैग उनकी मां नीता अंबानी पहले कैरी कर चुकी हैं. आइए आपको इस डायमंड बैग की कीमत बताते हैं, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

Advertisement
ईशा अंबानी ने राहुल मिश्रा की ड्रेस में पेरिस में जलवा बिखेरा.  (PHOTO:ITG) ईशा अंबानी ने राहुल मिश्रा की ड्रेस में पेरिस में जलवा बिखेरा. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

Isha Ambani Luxury Bag Price: अंबानी परिवार अपने बिजनेस के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल और शानदार फैशन सेंस के लिए भी हमेशा चर्चा में रहता है. खासकर ईशा, नीता और राधिका अंबानी के स्टाइल स्टेटमेंट अक्सर फैशन लवर्स का ध्यान खींच लेते हैं. इस बार ईशा अंबानी ने 6 जुलाई को पेरिस में 'हॉट कॉउचर वीक' में फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा के 'देवी' कलेक्शन की डेब्यू शो में शिरकत की. इस मौके पर उनका ग्रे रंग का खूबसूरत कस्टम कुट्योर आउटफिट और उनके मिनी डायमंड स्टडेड बैग ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

Advertisement

कस्टम कुट्योर गाउन में दिखीं ईशा अंबानी

ईशा अंबानी ने इस खास मौके पर डिजाइनर राहुल मिश्रा का तैयार किया हुआ कस्टम स्ट्रैपलेस गाउन पहना था. इस गाउन का कॉर्सेट स्टाइल अपर पार्ट उनकी फिगर को बेहद खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था. उनके आउटफिट पर बारीक कढ़ाई, शाइनी क्रिस्टल, सीक्विन और 3D बीडवर्क की गई थी. गाउन पर बना डिजाइन देखने में बिल्कुल ऐसे लग रहा था, जैसे कई नेकलेस एक साथ पहन रखे हों. लेयर्ड जूलरी जैसी इल्यूजन डिटेलिंग और वेस्टलाइन पर हाथ से किए गए फ्लोरल एप्लीक और एम्ब्रॉयडरी इस लुक को मॉर्डन और रॉयल टच दे रहा है.

मिनी डायमंड स्टडेड बैग की कीमत

ईशा का ओवरऑल लुक बेहद खूबसूरत और शानदार था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके मिनी बैग की हो रही है. ईशा का यह बैग कोई मामूली पर्स नहीं है, यह दुनिया के सबसे यूनिक और महंगे हैंडबैग्स में गिना जाता है.  ईशा लग्जरी ब्रांड Hermès का अल्ट्रा- रेयर मिनिएचर बैग लिए दिखीं, जिसका नाम Sac Bijou Birkin है.

Advertisement

इस बैग की कीमत इंटरनेट पर मौजूद के अनुसार, 2 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में करीबन 17 करोड़ रुपये होती है. इसे 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से तैयार किया गया है और इसमें 3,025 हीरे जड़े हैं, जिनका कुल वजन 111.09 कैरेट बताया जाता है. 

मां नीता अंबानी से खास कनेक्शन

ईशा अंबानी का यह लग्जरी बैग अंबानी परिवार से भी खास कनेक्शन  रखता है, क्योंकि इससे पहले यही इस डायमंड स्टडेड मिनी बैग को नीता अंबानी के पास भी देखा जा चुका है.  2025 में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नीता अंबानी सिल्वर सेक्विन साड़ी के साथ इसी मिनी बैग को कैरी किया था. अब ईशा ने उसी आइकॉनिक बैग को अपने पेरिस फैशन लुक का हिस्सा बनाकर सारी लाइमलाइट चुरा ली. 

स्लीक बन ने पूरा किया ग्लैमरस लुक

ईशा ने अपने कुट्योर लुक के साथ डायमंड स्टड ईयररिंग्स,  डायमंड पेंडेंट नेकलेस, स्टेटमेंट रिंग और मैचिंग हील्स पहनी थीं.  उन्होंने सॉफ्ट लेकिन ग्लैमरस लुक चुना. स्लीक हाई बन, डिफाइंड आईब्रोज, विंग्ड आईलाइनर और न्यूड मैट लिपस्टिक ने उनके पूरे लुक को क्लासी बनाया. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »