रेवती सुले की शादी में छा गईं अखिलेश यादव की बेटी अदिति, सिंपल सूट में जीता दिल; डिंपल भी साड़ी में लगीं खूबसूरत

शरद पवार की नातिन और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में अखिलेश यादव परिवार समेत पहुंचे. इस दौरान डिंपल यादव ने खूबसूरत साड़ी पहनी, जबकि बेटी अदिति यादव सिंपल सूट में नजर आईं. अदिति की शेयर की गई तस्वीर में मां-बेटी का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
अदिति यादव वाइट कलर का सूट पहने नजर आईं. (Photo: Instagram/@aditi_yadav_saifai) अदिति यादव वाइट कलर का सूट पहने नजर आईं. (Photo: Instagram/@aditi_yadav_saifai)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी की मुंबई में धूमधाम से हुई. शरद पवार की नातिन की शादी के रिसेप्शन में राजनीति, उद्योग और सामाजिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. नीता अंबानी-मुकेश अंबानी से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने रिसेप्शन में पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.  

इन सभी नामी हस्तियों के साथ ही रेवती सुले के रिसेप्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए. अखिलेश अपनी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव और बड़ी बेटी अदिति यादव के साथ पहुंचे थे. हालांकि शादी में कई दिग्गज मौजूद थे, लेकिन डिंपल यादव और उनकी बेटी अदिति यादव का सादगी भरे देसी लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

रेवती सुले की शादी में परिवार संग पहुंचे अखिलेश यादव
शरद पवार की नातिन और सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के रिसेप्शन में अखिलेश यादव पूरे परिवार के साथ शामिल हुए. शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसी बीच अदिति यादव ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिसेप्शन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो रेवती के साथ खड़े होकर पोज दे रही हैं. तस्वीर में उनके माता-पिता भी हैं. 

Advertisement

फोटो में अखिलेश यादव सफेद कुर्ता-पायजामा और काले नेहरू जैकेट में दिखाई दिए, जबकि डिंपल यादव और अदिति यादव ने अपने एथनिक लुक से लोगों का ध्यान खींच लिया.

लाइट कलर की साड़ी में दिखीं डिंपल यादव
रिसेप्शन के लिए डिंपल यादव ने बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लुक चुना था. उन्होंने लाइट पेस्टल शेड की साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर को मल्टीकलर डिटेलिंग के साथ सजाया गया था. इसके साथ उन्होंने मिनिमल जूलरी पहनी. डिंपल अपने सिंपल अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. उन्होंने रेवती के रिसेप्शन में भी बेहद हल्का और सॉफ्ट मेकअप कैरी किया.  डिंपल का ये लुक सादगी और शालीनता का कॉम्बिनेशन लगा.  

रेवती सुले के साथ अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल और बेटी अदिति यादव. (Photo: Instagram/@aditi_yadav_safai)


सिंपल सूट में अदिति यादव ने बटोरी लाइमलाइट
वहीं, अखिलेश और डिंपल यादव की  बड़ी बेटी अदिति यादव ने रिसेप्शन में ऑफ-वाइट कलर का सिंपल लेकिन स्टाइलिश सूट पहना था. उन्होंने अपने लुक को बेहद नेचुरल रखा और किसी तरह की हैवी एक्सेसरीज नहीं पहनी. अदिति का ये सादगी भरा देसी अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. उनका एलिगेंट फैशन सेंस लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और कई लोग उनके लुक की तारीफ करते नजर आए. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा.

अदिति यादव द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. सभी मां-बेटी की जोड़ी और उनके एथनिक लुक की तारीफ कर रहे हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »