खेत में काम कर रहे थे दो किसान, बारिश से बचने को पेड़ के नीचे रुके... आकाशीय बिजली गिरते ही दोनों की मौत

कर्नाटक के बीदर में मौसम का कहर दो युवा किसानों पर टूट पड़ा. खेत में काम करते वक्त अचानक बारिश शुरू हुई तो दोनों एक आम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए. लेकिन कुछ ही पलों बाद आसमान से गिरी बिजली ने दोनों की जिंदगी छीन ली. इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है. प्रशासन ने खराब मौसम में अलर्ट रहने की चेतावनी दी है.

Advertisement
खेत में काम करते समय गिरी बिजली. (Photo: Representational) खेत में काम करते समय गिरी बिजली. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बीदर,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

कर्नाटक के बीदर में गुरुवार की शाम मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि दो परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ गईं. खेत में काम कर रहे दो युवा किसान अचानक आई तेज बारिश और आंधी से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे जा खड़े हुए. उन्हें क्या पता था कि यही फैसला उनकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित होगा. देखते ही देखते आसमान से बिजली गिरी और दोनों किसानों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बीदर के भालकी तालुक के नवादगी गांव में हुआ. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रेवनासिद्धा निवासी नवादगी और 28 वर्षीय यल्लालिंगा निवासी जेवरगी के रूप में हुई है. दोनों गुरुवार शाम अपने खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई.

बारिश से बचने के लिए दोनों पास में खड़े एक आम के पेड़ के नीचे चले गए. लेकिन कुछ ही क्षणों बाद तेज गर्जना के साथ बिजली उसी पेड़ पर आ गिरी. बिजली का झटका इतना जोरदार था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आसपास मौजूद लोगों ने जब यह मंजर देखा तो तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: धान की रोपाई कर रहीं थीं महिलाएं, कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, 3 झुलसीं

घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. गांव के लोगों का कहना है कि रेवनासिद्धा और यल्लालिंगा मेहनती किसान थे और खेती-किसानी के जरिए अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे. उनकी असमय मौत से पूरा गांव सदमे में है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि खटक चिंचोली थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और आंधी-तूफान के दौरान अलर्ट रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement