डिलीवरी बॉय ने घर के बाहर जैसे ही रखा सिलेंडर, वैसे हुआ ब्लास्ट... दहला देगा VIDEO

बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. घर के बाहर सिलेंडर रखते ही उसमें अचानक आग लग गई और विस्फोट हो गया. गनीमत रही कि डिलीवरी करने वाला व्यक्ति बाल-बाल बच गया.

Advertisement
सिलेंडर में आग लगने से मच गई अफरा-तफरी. (Photo: Screengrabs) सिलेंडर में आग लगने से मच गई अफरा-तफरी. (Photo: Screengrabs)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में गैस सिलेंडर डिलीवरी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां घर के बाहर सिलेंडर उतारने के कुछ ही पल बाद उसमें अचानक आग लग गई और विस्फोट हो गया. इस घटना में डिलीवरी करने वाला व्यक्ति बाल-बाल बच गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सिलेंडर रखते ही आग भड़कती दिखाई दे रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक एक गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाला व्यक्ति मल्लेश्वरम स्थित एक घर में सिलेंडर पहुंचाने आया था. वह सिलेंडर को घर के प्रवेश द्वार के पास रख रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और सिलेंडर में विस्फोट हो गया. गनीमत रही कि डिलीवरी करने वाला व्यक्ति समय रहते वहां से दूर हो गया, जिससे उसकी जान बच गई.

घर के बाहर जल रहा था दीया
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह घर के प्रवेश द्वार पर जल रहा एक दीया हो सकता है. बताया जा रहा है कि घर में रहने वाली महिला ने कुछ देर पहले दरवाजे के पास की जगह धोई थी. इसके बाद वहां एक दीया जलाया गया था.

इसी दौरान गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा. उसे सिलेंडर से गैस लीक होने की जानकारी नहीं थी. उसने सिलेंडर को दरवाजे के पास रख दिया. आशंका है कि सिलेंडर से लीक हो रही गैस दीये की लौ के संपर्क में आ गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी और विस्फोट हो गया.

Advertisement

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में सिलेंडर डिलीवरी के दौरान अचानक आग लगने और डिलीवरी करने वाले व्यक्ति के बाल-बाल बचने की घटना दिखाई दे रही है.

यह हादसा गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को भी उजागर करता है. गैस रिसाव की आशंका होने पर किसी भी तरह की खुली आग से दूर रहना बेहद जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »