'2 साल में टूट जाएगी शादी...' ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद बेंगलुरु की इंजीनियर ने दे दी जान

बेंगलुरु के बागलागुंटे इलाके में 27 साल की इंजीनियर ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद आत्महत्या कर ली. परिवार के अनुसार, शादी को लेकर भविष्यवाणी की गई थी कि रिश्ता दो साल में टूट जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बेंगलुरु में इंजीनियर ने दे दी जान. (File Photo: ITG) बेंगलुरु में इंजीनियर ने दे दी जान. (File Photo: ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

बेंगलुरु से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक 27 साल की महिला इंजीनियर ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद जान दे दी. यह घटना शहर के बगलागुंटे इलाके के एमईआई लेआउट की है. इंजीनियर की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मृतका की पहचान विद्याज्योति के रूप में हुई है, जो एक कंपनी में कार्यरत थी. फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रही थी. पुलिस के अनुसार, वह एक युवक के साथ रिलेशन में थी और दोनों परिवारों की सहमति से जल्द शादी होने वाली थी. परिवार में इस रिलेशन को लेकर खुशी का माहौल था और शादी की तैयारियां भी चल रही थीं.

Advertisement

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में विद्याज्योति ने एक ज्योतिषी से अपने भविष्य के बारे में सलाह ली थी. ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की कि उसकी शादी सिर्फ दो साल तक ही टिकेगी और इसके बाद रिश्ता टूट जाएगा. इस बात को लेकर वह मानसिक तनाव में आ गई थी.

यह भी पढ़ें: फ्लाईओवर पर सुसाइड करने के लिए चढ़ी महिला टीचर, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

ज्योतिषी ने इस समस्या से बचने के लिए नौ दिन का विशेष अनुष्ठान कराने की सलाह दी थी. विद्याज्योति ने परिवार के साथ मिलकर यह अनुष्ठान शुरू भी कर दिया था. नौवें दिन परिवार बाहर किसी स्थल पर जाने की तैयारी कर रहा था. उस दौरान इंजीनियर घर में अकेली थी.

इसी बीच उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिवार के लोग वापस लौटे तो वह मृत अवस्था में मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

बगलागुंटे पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजहों की गहराई से जांच की जा रही है, और परिवार के बयान के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.

बगलागुंटे पुलिस ने कहा कि लड़की को उस लड़के से शादी करनी थी, जिसे वह पसंद करती थी. उसने एक ज्योतिषी से सलाह ली थी, जिसने भविष्यवाणी की थी कि उसकी शादी दो साल बाद खत्म हो जाएगी. इस बाधा को दूर करने के लिए उसे नौ दिन का अनुष्ठान करने की सलाह दी थी. जब परिवार अनुष्ठान की तैयारी कर रहा था, वह घर पर अकेली थी और उसने जान दे दी. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement