बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे: 52 सेकंड के VIDEO ने पहुंचाया सलाखों तक, रोड रेज में परिवार पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर एक परिवार की कार रोककर ड्राइवर से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का 52 सेकंड का डैशकैम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस के अनुसार मामूली टक्कर के बाद आरोपियों ने परिवार की कार का पीछा किया और चालक पर हमला कर दिया. चौथे आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
चालक को कार से बाहर खींचकर की मारपीट. (Photo: Screengrab) चालक को कार से बाहर खींचकर की मारपीट. (Photo: Screengrab)

सगाय राज

  • भोपाल ,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर एक परिवार की कार रोककर चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का 52 सेकंड का डैशकैम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया था. पुलिस अब चौथे आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार, यह घटना श्रीरंगपट्टन के पास दो वाहनों के बीच हुई मामूली टक्कर के बाद शुरू हुई. शुरुआती विवाद वहीं सुलझ गया था, लेकिन बाद में आरोपियों ने अपनी कार में ज्यादा नुकसान देखा. इसके बाद उन्होंने परिवार की कार का पीछा किया.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने परिवार की कार को मांड्या जिले के मड्डूर के पास बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर रोक लिया. इसके बाद उन्होंने कार चालक के साथ मारपीट की. इस हमले में चालक को मामूली चोटें आईं. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगलुरु निवासी संतोष, अरुण और अभिषेक के रूप में हुई है. पुलिस चौथे आरोपी की तलाश कर रही है.

जबरन ड्राइवर का दरवाजा खोलकर बाहर खींचा

घटना के समय परिवार एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार में सफर कर रहा था. कार में चालक के अलावा उसकी पत्नी, बच्चे और एक बुजुर्ग महिला भी सवार थीं. आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी कार को बीच एक्सप्रेसवे पर रोक लिया और चालक के साथ मारपीट की. वायरल 52 सेकंड के डैशकैम वीडियो में शुरुआत में एक्सप्रेसवे पर सामान्य तरीके से वाहन चलते दिखाई देते हैं. कुछ ही देर बाद ऑल्टो कार रुक जाती है. इसके बाद कई लोग तेजी से कार की ओर दौड़ते हैं. वीडियो में हमलावर पहले चालक से बहस करते दिखाई देते हैं और फिर जबरन ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं.

Advertisement

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि पीछे चल रही एक दूसरी गाड़ी से एक व्यक्ति बीच-बचाव के लिए नीचे उतरता है. इसके बावजूद हमलावर चालक को कार से बाहर खींच लेते हैं. इस दौरान ऑल्टो में बैठी एक महिला भी बाहर निकलकर हमला रोकने की कोशिश करती है. घटना के समय कार में बच्चे और एक बुजुर्ग महिला भी मौजूद थे. डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने जांच तेज कर दी. मांड्या की एसपी डॉ. शोभा रानी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »