बेंगलुरु: यात्री ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान, रूट पर सेवाएं बाधित

बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन पर हुस्कुर रोड स्टेशन पर एक 35 वर्षीय यात्री ने कथित तौर पर ट्रैक पर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बिजली सप्लाई बंद कर बचाव अभियान चलाया गया.

Advertisement
 यात्री ने मेट्रो के आगे छलांग लगाकर दी जान( file Photo -ITG) यात्री ने मेट्रो के आगे छलांग लगाकर दी जान( file Photo -ITG)

सगाय राज

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार (27 जुलाई) शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई. हुस्कुर रोड मेट्रो स्टेशन पर करीब 5:50 बजे एक 35 वर्षीय यात्री ने कथित तौर पर मेट्रो छलांग लगा दी. घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन यात्री को बचाया नहीं जा सका. उसका शव ट्रेन के नीचे फंस गया.

Advertisement

घटना के बाद येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुईं. बोम्मासंद्रा और इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच परिचालन रोक दिया गया, जबकि आर.वी. रोड से इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच मेट्रो सेवाएं जारी रहीं. पुलिस और बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हुस्कुर रोड मेट्रो स्टेशन की अप-लाइन पर शाम करीब 5:50 बजे संदिग्ध आत्महत्या की घटना हुई. ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन कंट्रोलर और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की. एहतियात के तौर पर ट्रैक्शन पावर भी बंद कर दी गई.

घटना के कारण येलो लाइन पर मेट्रो सेवाओं में बदलाव किया गया. फिलहाल इलेक्ट्रॉनिक सिटी और आर.वी. रोड मेट्रो स्टेशनों के बीच ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. BMRCL ने यात्रियों से इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है. BMRCL के मुताबिक, येलो लाइन पर सामान्य मेट्रो सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है. निगम ने सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद भी जताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »