बेंगलुरु में CET एग्जाम में ब्राह्मण छात्रों से जबरन जनेऊ उतारने का आरोप, 3 प्रोफेसर सस्पेंड

बेंगलुरु में CET परीक्षा के दौरान 5 ब्राह्मण छात्रों को जनेऊ उतारने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है. इस मामले में माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है.कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री एम.सी. सुधाकर ने कहा, मैं इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा हूं और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement
कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. (Photo: ITG) कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

बेंगलुरु के एक कॉलेज से विवादित मामला सामने आया है. आरोप है कि CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) देने पहुंचे 5 ब्राह्मण छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले अपना जनेऊ (यज्ञोपवीत) उतारने के लिए कहा गया. इस मामले को लेकर माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. साथ ही कॉलेज के 3 प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement

बीजेपी ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए इस घटना को हिंदू विरोधी बताया है. वहीं राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक छात्र ने कहा "जब मैं एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचा तो शिक्षकों ने मेरे कान की बाली उतरवा दी. यह मैं समझ सकता हूं क्योंकि धातु की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होती, लेकिन उन्होंने मुझे जनेऊ उतारने के लिए भी मजबूर किया."

जानकारी के अनुसार, कोई और विकल्प न होने के कारण छात्र को यह बात माननी पड़ी. घटना के बाद अभिभावक एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचे और इस कार्रवाई के पीछे की मंशा पर सवाल उठाया. 

पिछले साल भी ऐसा ही विवाद सामने आया था. उस समय सरकार ने स्पष्ट किया था कि CET परीक्षा के दौरान छात्रों को अपना जनेऊ नहीं उतारना पड़ेगा. वहीं, कुछ अन्य छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा निरीक्षकों ने उनके हाथ में बंधा पवित्र धागा भी उतरवा दिया.

Advertisement

इस बीच कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री एम.सी. सुधाकर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, मुझे संस्थान की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें तीन लोगों के निलंबन की जानकारी दी गई है. यह सूचना हमारे विभाग को भेजी गई है."

उन्होंने बताया, मैं इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा हूं और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »