कर्ज के बोझ में टूटा परिवार... बेंगलुरु में 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, दो जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग

कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के आनेकल में कर्ज के दबाव में एक परिवार ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें मां और बेटी की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है. पुलिस के अनुसार, परिवार के एक सदस्य ने पहले गला रेतकर हमला किया और फिर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की. घटना से पहले उसने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
कर्ज से परेशान परिवार ने उठाया खौफनाक कदम (Photo: ITG/ Sagay Raj) कर्ज से परेशान परिवार ने उठाया खौफनाक कदम (Photo: ITG/ Sagay Raj)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अनेकल तालुक के मल्लेनहल्ली गांव में एक परिवार के चार सदस्यों ने कर्ज की तंगी से तंग आकर जान देने की कोशिश की. इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.

Advertisement

मरने वालों में 55 साल की आशा और उनकी 34 साल की बेटी वर्षिता शामिल हैं. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आशा का बेटा मोहन गौड़ा जो 32 साल का है और वर्षिता का 11 साल का बेटा मयंक इस वक्त एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं.

रात को क्या हुआ?

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मोहन गौड़ा ने शनिवार की शाम अपनी मां आशा, बहन वर्षिता और भांजे मयंक को धारदार हथियार से घायल किया और फिर खुद भी अपनी जान लेने की कोशिश की.

इससे पहले मोहन ने एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा था जिसमें उसने बताया कि पूरा परिवार कर्ज की मार से परेशान है और वे सब जिंदगी खत्म करना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: 'जमीन पर आएंगे घरों के दाम!..' वायरल पोस्ट ने बढ़ाई बेंगलुरु के बायर्स की टेंशन

Advertisement

वीडियो देखते ही रिश्तेदार तुरंत घर की ओर दौड़े लेकिन जब पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद वे पिछले दरवाजे से घर में घुसे और अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए.

कर्ज था असली वजह

पुलिस की जांच में सामने आया है कि परिवार पर कर्ज का भारी बोझ था. कर्जदाताओं के लगातार दबाव और तकाजों से परेशान होकर परिवार ने यह कदम उठाया. हालांकि कर्ज कितना था और किससे लिया गया था, इसकी पूरी जानकारी अभी जांच में निकल रही है.

पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बेंगलुरु ग्रामीण के SP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कर्ज कहां से और क्यों लिया गया था और क्या इस मामले में किसी साहूकार की भूमिका थी.

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement