हाथ में शराब की बोतल, भरी सड़क पर लहराती बाइक...बेंगलुरु में स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल

बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक शराब के नशे में बाइक पर सवार होकर सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. चलती बाइक पर पीछे बैठा युवक शराब पीता दिख रहा है, जबकि चालक तेज रफ्तार में वाहन लहराते हुए चला रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बेंगलुरु में स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल (Photo: itg) बेंगलुरु में स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल (Photo: itg)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक चिंताजनक मामला सामने आया है. शहर के बीटीएम लेआउट इलाके में दो युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नशे की हालत में बाइक चलाते और स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो ने न सिर्फ आम लोगों को हैरान किया है, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है.वहीं, पीछे बैठा उसका साथी खुलेआम शराब की बोतल हाथ में लेकर चलती बाइक पर ही ड्रिंक करता नजर आ रहा है. इस दौरान दोनों को अपनी और दूसरों की जान की कोई परवाह नहीं दिखती. सड़क पर अन्य वाहन और राहगीर भी मौजूद हैं, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है.

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक हरकत बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि निर्दोष लोगों की जान को भी खतरे में डालती हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया है. पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि बाइक और उसमें सवार युवकों की पहचान की जा सके. साथ ही वायरल वीडियो का भी तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement