Hindi Jokes: शादी के बाद घर से क्यों भाग गए सारे मच्छर? वजह जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

हंसने-मुस्कुराने से आस-पास का माहौल और आपका मूड अच्छा रहता है. आजकल के बिजी शेड्यूल में लोग मुस्कुराना भी भूल जाते हैं इसलिए आपको गुदगुदाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार वायरल चुटकुले. इन्हें पढ़कर आप कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी.

Advertisement
वायरल जोक्स वायरल जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

> मीना- जब मैं इस घर में आई थीं तब बहुत मच्छर थे...अब नहीं हैं ऐसा क्यों?
टिंकू- हमारी शादी के बाद मच्छरों ने ये कहकर मेरा घर छोड़ दिया...
कि अब खून पीने वाली आ गई है, हमारे लिए तो कुछ बचेगा ही नहीं!

 

> टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया, 
टीटी- टिकट दिखा, 
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं, 
टीटी- क्या सबूत है? 
चिंटू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है!

Advertisement

 

> लड़की- लड़के के गले लगकर बोली...कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल जोरो से धड़क जाए
लड़का- ऐसे ही खड़ी रह चुपचाप...पीछे तेरा बाप खड़ा है...!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> पति (किताब पढ़ते हुए) - एक लेखक ने लिखा है कि पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए.
पत्नी (हंसते हुए) - देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया !!!

 

> एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले,
वर्ना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है...!

 

> एक लड़की को देखा तो ऐसा...लगा
दूसरी लड़की को देखा तो वैसा...लगा
और जब दोनों ने गाल पर थप्पड़ मारे...तो एक जैसा लगा !!

Advertisement

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »