सपाट क्यों नहीं होता सरिया, इस वजह से बनी होती हैं ये लाइनें

घर, मकान और बड़े- बड़े बिल्डिंग बनाने में इस्तेमाल होने वाला सरिया यानी छड़ प्लेन क्यों नहीं होता है. उस पर लाइनें यानी रिब क्यों उभरी रहती है. इस बारे में शायद ही हमने कभी सोचा होगा, लेकिन ऐसे डिजाइन के पीछे एक बड़ी वजह छुपी है.

Advertisement
कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले सरिया पर बनी लाइनें डिजाइन नहीं हैं (Photo - AI Generated) कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले सरिया पर बनी लाइनें डिजाइन नहीं हैं (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

बचपन से आजतक हमनें अपने घरों व आसपास किसी भी कंस्ट्रक्शन के काम में छड़ यानी सारिया का इस्तेमाल होते देखते आए हैं. इन छड़ों में घुमावदार लाइनें होती हैं. हालांकि, यह लाइनें क्यों होती हैं,इस बारे में लोगों का ज्यादा ध्यान नहीं जाता. कई बार लोग इसे सिर्फ एक डिजाइन समझ लेते हैं. लेकिन, सारिया की ये लाइनें बड़े काम की चीज होती है और एक बड़ी वजह से छड़ पर इसे उभारा जाता है. 

Advertisement

चलिए ऐसे में समझते है कि आखिर सरिया प्लेन क्यों नहीं बनाया जाता है. इसमें ये लाइनें क्यों उभरी होती है. कंस्ट्रक्शन में काम आने वाले लोहे की छड़ पर जानबूझकर रिब्ड पैटर्न बनाए जाते हैं. यह स्टील और आसपास के कंक्रीट के बीच एक मैकेनिकल पकड़ बनाने के लिए  होता है. 

क्योंकि भारी भार के नीचे चिकनी स्टील कठोर कंक्रीट से बाहर निकल सकती है. इसलिए ये उभार या रिब कंक्रीट को स्टील में मजबूत पकड़ बनाने में मदद करता है. इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि कंक्रीट और लोहे या स्टील के सरिया के बीच पकड़ काफी मजबूत बने और दोनों मिलकर एक इकाई के रूप में काम करे. 

यह भी पढ़ें: बाजार से दीवारें ले आओ, उन्हें लगा लो, बन गया मकान! चीन में ऐसे बनते हैं घर

Advertisement

सरिया पर उभरे हुए रिब कंक्रीट के साथ मैकेनिकल इंटरलॉकिंग का काम करते हैं. ये सरिया पर उभरी ये लाइनें कंक्रीट में धंसे हुए छोटे एंकरों की तरह काम करती हैं, जो संरचना के झुकने, मुड़ने या भारी वजन सहन करने पर स्टील को फिसलने या बाहर निकलने से रोकती हैं. 

रिब्ड डिजाइन स्टील बार की लंबाई के साथ तनाव और दबाव को समान रूप से पूरे छड़ पर शिफ्ट करता है. इस वजह से सरिया और उससे जुड़े कंक्रीट में कहीं से कोई कमजोर पॉइंट नहीं बनता है. इन्हीं लाइनों की वजह से कंक्रीट इतना ठोस और मजबूत पकड़ बनाता है कि भूकंप जैसी आपदा के दौरान तेज कंपन पर भी कंक्रीट में क्रेक से बचाव हो पाता है.   

यह भी पढ़ें: कितना सस्ता पड़ता है प्लास्टिक का सरिया? हल्का, मगर डबल मजबूती

इसलिए जब अगली बार किसी सरिया में ये उभरी हुई लाइनें दिखे, तो समझ जाए कि यही आपके मकान की मजबूती का सबसे जरूरी हिस्सा है. क्योंकि, इन लाइनों के बिना सरिया की पकड़ कंक्रीट में कभी भी मजबूत नहीं हो सकती है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »