संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. पहले अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया. इन सभी चरणों के बाद यूपीएससी ने अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की है.
UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री कौन हैं?
अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं. अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं. उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. अनुज राजस्थान के जोधपुर के रहाटा गांव के रहने वाले हैं. लेकिन, उनके पिता रावतभाटा में काम करते थे और उनकी शुरुआती पढ़ाई वहां से हुई है. इसके बाद वो ग्रेजुएशन करने के लिए जोधपुर चले गए. जहां उन्होंने एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की है. उन्होंने 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी.
इसके बाद उन्होंने Danics जॉइन किया था, जो Central Civil Services (Group-B) की प्रशासनिक सेवा है. यूपीएससी क्लियर कर चुके हैं और 2023 में उन्हें Danics सर्विस अलॉट किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की में काम करते हैं और अनुज ने रावतभाटा के केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है.
अगर बात करें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की, तो इस साल इसके लिए कुल 180 पद खाली हैं. इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी तय किया गया है.
इसी तरह भारतीय विदेश सेवा (IFS) में भी इस साल कुल 55 पद उपलब्ध हैं. इनमें भी अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं.
यूपीएससी ने साफ किया है कि सभी उम्मीदवारों की नियुक्ति सिविल सेवा परीक्षा नियम 2025 और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर ही अंतिम रूप से तय की जाएगी. कुल मिलाकर, इस परीक्षा में सफल हुए 958 उम्मीदवार अब देश की अलग-अलग प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होकर शासन और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
UPSC परीक्षा कितने चरणों में होती है
UPSC सिविल सेवा परीक्षा कुल तीन चरणों में होती है:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
3. इंटरव्यू (Personality Test)
मेन परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार की सोच, व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और देश-समाज के प्रति समझ को परखा जाता है।
इन सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गई.
UPSC पास करने के बाद क्या बनते हैं अधिकारी
UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में नौकरी मिलती है, जैसे Indian Administrative Service, Indian Police Service, Indian Foreign Service. इसके अलावा कई ग्रुप A और ग्रुप B केंद्रीय सेवाओं में भी नियुक्ति मिलती है.
aajtak.in