यूपीएससी 2025 का परिणाम घोषित हो चुका है. पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री हैं. इनके अलावा टॉप-20 में शामिल अभ्यर्थियों के नाम भी सामने आ चुके हैं. इस बार सफल 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं.पहले नजर डालते हैं टॉप-10 में शामिल सफल अभ्यर्थियों की सूची पर.
अनुज के बाद दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे पर एकांश धुल हैं. यूपीएससी के टॉप टेन में राघव झुनझुनवाला को चौथा स्थान मिला है. वहीं इशान भटनागर पांचवे पायदान पर हैं.
1. अनुज अग्निहोत्री
2. राजेश्वरी सुवे एम
3.एकांश धुल
4. राघव झुनझुनवाला
5.इशान भटनागर
6. जिनिया अरोरा
7. एआर राजा मोहाइदीन
8. प्रकाश सेक्रेट्री
9. आस्था जैन
10. उज्जवल प्रियांक
यूपीएससी सीएसई 2025 में अंतिम रूप से सफल होने वालों में छठे स्थान पर जिनिया अरोरा, 7वें पर एआर राजा मोहाइदीन, 8वें नंबर पर प्रकाश सेक्रेट्री, नौवें पायदान पर आस्था जैन और 10वें स्थान पर उज्जव प्रियांक हैं.
टॉप टेन के बाद भी सफल हुए दूसरे अभ्यर्थियों के नाम आउट हो चुके हैं. यूपीएससी के 20 टॉपर्स के नाम घोषित हो चुके हैं. इनमें 11वें नंबर पर यशश्वी राजवर्धन, 12वें पायदान पर अक्षित भारद्वज, 13 नंबर पर अनन्या शर्मा, 15वें स्थान पर सिमरनदीप कौर, 16वें पर मोनिका श्रीवास्तव, 17वें स्थान पर चितवन जैन, 18वें पायदान पर श्रुति आर, 19वें स्थान पर निसार दिशांत अमृतलाल और 20वें नंबर पर रवि राज हैं.
UPSC 2025 की लिखित मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में हुई थी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फरवरी 2026 इंटरव्यू का आयोजन किया गया था. इसके बाद आज अंतिम परिणाम की घोषणा हुई.
aajtak.in