UPSC के इस टॉपर का नाम ही सेक्रेट्री है... MP के इस टाइटल के पीछे की गजब कहानी

आज यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट आया है. इसमें 8वें रैंक हासिल करने वाले टॉपर का नाम प्रक्षाल सेक्रेट्री है. इनके नाम में लगे इस टाइटल - 'सेक्रेट्री' ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और इस टाइटल के पीछे की कहानी भी गजब है.

Advertisement
यूपीएससी में प्रक्षाल सेक्रेट्री ने 8वां रैंक हासिल किया है (Photo - Screengrab ITG) यूपीएससी में प्रक्षाल सेक्रेट्री ने 8वां रैंक हासिल किया है (Photo - Screengrab ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

UPSC CSE 2025: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज  घोषित हो गया. इसमें टॉप-10 में 8वें स्थान पर प्रक्षाल सेक्रेट्री भी शामिल हैं. इस टॉपर की चर्चा इनकी सफलता के साथ-साथ इनके नाम की वजह से भी हो रही है. क्योंकि, इनके नाम में सेक्रेट्री टाइटल लगा हुआ है. चलिए जानते हैं इस रोचक सरनेम के पीछे कहानी क्या है.   

Advertisement

यूपीएससी टॉप-10 में शामिल प्रक्षाल सेक्रेट्री के नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. क्योंकि, ऐसा सरनेम सुनने को अक्सर नहीं मिलता है. ऐसे में लोग ये जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर इस टाइटल को रखने के पीछे वजह या फिर इसकी कहानी क्या हो सकती है. 

मध्य प्रदेश के धार के रहने वाले हैं प्रक्षाल  
प्रक्षाल मध्यप्रदेश के धार जिले से आते हैं. उन्होंने आईआईटी कानपुर से इकनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. प्रक्षाल जैन समाज से ताल्लुक रखते हैं. फिर भी उनके नाम के साथ सेक्रेट्री टाइटल के होने की वजह स्पष्ट नहीं होती है. आखिर, उनके नाम के साथ यह सरनेम कैसे जुड़ गया?  

प्रक्षाल के एक मॉक इंटरव्यू के दौरान अपने नाम के साथ इस रोचक टाइटल के रखे जाने की कहानी बताई थी. उन्होंने सबसे पहले अपने नाम का मतलब बताया. फिर उन्होंने सेक्रेट्री टाइटल क्यों लगा रखा है, इसकी वजह बताई. 

Advertisement

इस वजह से नाम में लगा है सेक्रेट्री टाइटल 
प्रक्षाल के मुताबिक,  जैनिज्म में उनके नाम प्रक्षाल का मतलब तीर्थांकर का अभिषेक करना होता है. वहीं उनके सरनेम में सेक्रेट्री लगा हुआ है, जो उनके परिवार सभी सदस्यों का टाइटल है. प्रक्षाल के अनुसार उनके परदादा जैन धर्म संस्था में सेक्रेट्री थे. इस पद पर रहते हुए उन्होंने  निस्वार्थ भाव से सेवा दी. 

यह भी पढ़ें: अनुज अग्निहोत्री पहले नंबर पर, दूसरे स्थान पर राजेश्वरी... ये रही UPSC की टॉपर्स लिस्ट

प्रक्षाल के परदादा की निस्वार्थ सेवा की वजह से पूरे समाज ने उनके परिवार को सम्मान स्वरूप सेक्रेट्री टाइटल दे दिया. इसके बाद से उनके परिवार के हर सदस्य के नाम के साथ सेक्रेट्री सरनेम लगता है.  यही वजह है कि प्रक्षाल के नाम के साथ भी सेक्रेट्री टाइटल लगा हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement