पानी की टंकी में कितना जरूरी है एयर पाइप? नल का प्रेशर हो जाएगा डबल

छत पर लगी पानी की टंकी के मेन सप्लाई पाइप में एक खुली पाइप लगी होती है. यह पाइप घर में लगे नलों के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि इससे नल का प्रेशर बढ़ जाता है. चलिए जानते हैं आखिर कैसे यह नल के प्रेशर को बढ़ाता है.

Advertisement
पानी की टंकी के आउटलेट पाइप में एयर वेंट लगाना होता है (Photo - AI Generated) पानी की टंकी के आउटलेट पाइप में एयर वेंट लगाना होता है (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

पानी की टंकी के मेन सप्लाई पाइप या आउटलेट पाइप से जुड़ा एक खुला पाइप होता है.  इसे ही एयर पाइप या एयर वेंट या ब्रीदर पाइप भी कहते हैं. यह एयर पाइप का एक सिरा आउटलेट पाइप से जुड़ा होता है और दूसरा सिरा आसमान की तरफ खुला होता है. 

पानी की टंकी का एयर पाइप हमेशा टंकी से निकलने वाले मुख्य आउटलेट पाइप  में टी जॉइंट लगाकर ऊपर की तरफ खड़ा करके लगाया जाता है. पानी की टंकी में यह एयर पाइप या एयर वेंट लगाना बेहद जरूरी है. इसके बिना प्लंबिंग सिस्टम सही से काम नहीं करता है.

Advertisement

नहीं होती है एयर ब्लॉक की समस्या
जब टंकी से पानी नीचे की तरफ बहता है, तो पाइप के अंदर हवा फंस जाती है. इसे एयर लॉक कहते हैं. एयर पाइप इस इसी फंसी हुई हवा को बाहर निकाल देता है. इससे सप्लाई पाइप का एयर ब्लॉकेज खत्म हो जाता है और नल से स्मूदली पानी का प्रवाह बना रहता है. फिर प्रेशर की कोई दिक्कत नहीं होती है. चलिए समझते हैं कि आखिर ये एयर पाइप कैसे काम करता है और इससे नल का प्रेशर डबल किस तरह से हो जाता है. 

एयर पाइप लगने से पाइप के अंदर वैक्यूम नहीं बनता. इससे नल, शॉवर और टॉयलेट में पानी का प्रेशर तेज और एक समान बना रहता है. एयर पाइप न होने पर नल खोलने पर पानी 'छक-छक' की आवाज के साथ रुक-रुक कर निकलता है. एयर पाइप इस समस्या को खत्म कर देता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पानी की टंकी में क्यों लगाना चाहिए ये पाइप? नल का बढ़ जाएगा प्रेशर

लगातार एयर लॉक या प्रेशर का असंतुलन होने से पाइपों पर दबाव पड़ता है, जिससे उनके फटने या लीक होने का खतरा रहता है. इसलिए टंकी के सप्लाई पाइप में एयर पाइप लगाना बेहद जरूरी हो जाता है. क्योंकि, इससे सिर्फ नल का प्रेशर दोगुना नहीं होता, बल्कि पाइप की लाइफ भी बढ़ जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »