जब पहली बार स्लाइस्ड ब्रेड बेचा गया, इससे पहले दुनिया में ऐसा कुछ नहीं था

आज के दिन ही पहली बार स्लाइस्ड ब्रेड दुनिया के सामने आया. इससे पहले ब्रेड स्लाइस्ड यानी टुकड़े करके मिल सकती है या बेची जा सकती है. यह कल्पना किसी ने नहीं की थी.

Advertisement
आज के दिन ही पहली बार स्लाइस्ड ब्रेड दुनिया के सामने पहली बार आया (Photo - Pexels) आज के दिन ही पहली बार स्लाइस्ड ब्रेड दुनिया के सामने पहली बार आया (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:44 AM IST

हजारों-हजारों वर्षों से ब्रेड बनाई जा रही है, लेकिन बाजार में सबसे पहली कटी हुई यानी स्लाइस्ड ब्रेड जैसी चीज 7 जुलाई 1928 को आज के दिन ही सामने आई थी. इससे पहले ब्रेड बिना स्लाइस किए बिकती थी. इसका मतलब साफ है कि आज हम जिस स्लाइस्ड ब्रेड को खाने के आदी हो चुके हैं, वह ज्यादा पुरानी नहीं है. ब्रेड को स्लाइस करने वाली मशीन आने से पहले बाजार में ऐसा कुछ नहीं बिकता था. ब्रेड को घर लाकर चाकू से उसके स्लाइस करने पड़ते थे.

Advertisement

7 जुलाई 1928 को पहले व्यावसायिक ब्रेड स्लाइसर से कटी हुई ब्रेड पहली बार बेची गई थी.  बेकिंग उद्योग के सबसे क्रांतिकारी आविष्कारों में से एक, इस आविष्कार के लिए जिम्मेदार व्यक्ति एक जौहरी थे. 

स्लाइसर मशीन के निर्माता,ओटो रोहवेडर पेशे से जौहरी थे, लेकिन खाली समय में उन्हें नई-नई चीजें ईजाद करना पसंद था.  उन्होंने नॉर्दर्न इलिनोइस कॉलेज ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी एंड ओटोलॉजी से ऑप्टिक्स में डिग्री प्राप्त की थी. 

नई- नई चीजें बनाने में दिलचस्पी रखने वाले रोहवेडर ने आखिरकार आभूषण व्यवसाय पूरी तरह छोड़ दिया और एक नए विचार पर दांव लगाया. एक ऐसी मशीन जो स्वचालित तरीके से ब्रेड के टुकड़े काट सके. 1917 तक उनके पास एक कारगर प्रोटोटाइप और उत्पादन के लिए तैयार कारखाना था. ऐसे में सवाल उठाता है कि फिर  उनका आविष्कार उस समय क्यों नहीं सामने आया?

Advertisement

क्योंकि, उसी साल एक आग ने उस कारखाने को नष्ट कर दिया जिसमें रोहवेडर का प्रोटोटाइप और ब्लूप्रिंट रखे थे. इस झटके का मतलब था कि उन्हें सब कुछ नए सिरे से शुरू करना पड़ा. रोहवेडर काम पर लौट आए. उन्होंने मिसौरी में चिलिकोथे बेकिंग कंपनी के मालिक फ्रैंक बेंच के साथ साझेदारी की , जिसने आगे चलकर 1928 में रोहवेडर के आविष्कार से काटी जाने वाली पहली ब्रेड का उत्पादन किया.

अपनी पहले से कटी हुई स्लाइस्ड ब्रेड की बिक्री से एक दिन पहले, उन्होंने एक स्थानीय समाचार पत्र में विज्ञापन दिया, जिसमें इस इनोवेशन से ब्रेड को स्लाइस करने के बाद से बेकिंग उद्योग में सबसे बड़ा कदम और एक बेहतरीन ब्रेड को बेहतर तरीके से बेचना के रूप में प्रचारित किया गया. स्लाइस ब्रेड की मांग बढ़ने के साथ ही, व्यावसायिक ब्रेड स्लाइसर का इस्तेमाल पूरे अमेरिका में फैल गया और धीरे- धीरे पूरी दुनिया में इसकी धूम मच गई.  तब से लेकर अब तक, हम ब्रेड के इसी स्वरूप को देख रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »