कौन सी है इन्सुलेटेड पानी की टंकी, जिसमें सर्दी में कम ठंडा होता है पानी?

गर्मी में ठंडी और सर्दी में नॉर्मल पानी के लिए इंसुलेटेड पानी की टंकियां मिलती है. यह नॉर्मल टंकी से काफी अलग होती है. चलिए जानते हैं ये कैसे काम करती है और इनकी कीमत क्या होती है.

Advertisement
मल्टी लेयर इंसुलेटेड टंकी में पानी नहीं होता है बर्फ सा ठंडा (Photo - AI Generated) मल्टी लेयर इंसुलेटेड टंकी में पानी नहीं होता है बर्फ सा ठंडा (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

छत पर लगे प्लास्टिक के पानी के टैंक के साथ हमेशा एक समस्या खड़ी हो जाती है. मौसम बदलने के साथ से इसके पानी का टेंप्रेचर भी बदलने लगता है. जब गर्मी होती है तो टंकी का पानी गर्म हो जाता है और सर्दी के मौसम में पानी बर्फ सी ठंडी हो जाती है. ऐसे में  आज हम वैसी टंकियों के बारे में जानेंगे, जिनमें  कड़ाके की ठंड में भी पानी का टेम्प्रेचर नॉर्मल रहता है. 

Advertisement

सर्दियों में पानी को बर्फ जैसा ठंडा होने से बचाने के लिए मल्टी-लेयर इन्सुलेटेड पानी की टंकियां सबसे कारगर होती हैं. बाजार में इसके ऐसी टंकियां खूब मिलती हैं.  बजट के मुताबिक इसके भी दो बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं. 

एक है इन्सुलेटेड स्टेनलेस स्टील वाटर टैंक.  यह सर्दियों के लिए प्रीमियम, लेकिन असरदार विकल्प है. इन टंकियों में दो स्टील की परतों के बीच हाई-डेंसिटी PUF यानी पॉलीयूरेथीन फोम का इन्सुलेशन दिया जाता है. यह तकनीक एक थर्मस फ्लास्क की तरह काम करती है, जो बाहर की कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं को पानी तक नहीं पहुंचने देती. इससे सर्दियों में पानी ज्यादा ठंडा या फ्रीज नहीं होता.

अगर आप कम बजट में बेहतर विकल्प चाहते हैं, तो मल्टी-लेयर प्लास्टिक टंकियां भी उपलब्ध हैं. अब समझिए ये कैसे काम करती है? साधारण टंकियों के मुकाबले इनमें 5 से 7 लेयर्स होती हैं. इनके बीच की फोम लेयर  तापमान को रोक कर रखती है. यह बाहरी वातावरण की थर्मल कंडीशन को ब्लॉक करती है, जिससे पानी सामान्य तापमान पर बना रहता है.

Advertisement

मल्टी-लेयर इंसुलेटेड प्लास्टिक टंकी और इन्सुलेटेड स्टेनलेस स्टील टंकी की कीमतों में भी खासा फर्क होता है. मल्टी-लेयर इंसुलेटेड प्लास्टिक टंकी 12 से 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलती हैं. 500 लीटर वाले ऐसे प्लास्टिक टंकी की कीमत 8,000 से 15,000 रुपये होती है. 

यह भी पढ़ें: क्या होता है पेडेस्टल? जिसे पानी की टंकी के साथ लगाने की सलाह देते हैं प्लंबर

वहीं इन्सुलेटेड स्टेनलेस स्टील टंकी की बात करें तो यह सबसे प्रीमियम होती है. इनमें अंदर और बाहर स्टेनलेस स्टील की दोहरी परत होती है और बीच में हाई-डेंसिटी PUF इंसुलेशन भरा होता है. इसकी कीमत 70 से 200 रुपये प्रति लीटर की रेट से तय होती है.  इस तरह 500 लीटर वाली टंकी की कीमत 33,000 से 53,800 रुपये तक हो सकती है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »