घर में दिख रहे हैं पाइप? बिना मोटे खर्च के ऐसे छुपाएं, डिजाइन भी लगेगी शानदार

घर के कुछ हिस्सों में लगे बाहर दिख रहे पाइप को कंक्रीट से कवर करना कभी- कभी काफी महंगा पड़ जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं बिना मोटे खर्चे के इन पाइप्स को कैसे छुपाए, ताकि घर की सुंदरता भी न बिगड़े.

Advertisement
घर के बाहर दिख रहे पाइप को कवर कर दे सकते हैं खूबसूरत लुक (Photo - AI Generated) घर के बाहर दिख रहे पाइप को कवर कर दे सकते हैं खूबसूरत लुक (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

घर बनाते वक्त अक्सर कंसिल्ड पाइपिंग की जाती है. इससे घर की सुंदरता बनी रहती है और पाइप भी बाहर नहीं दिखते हैं. कंसिल्ड यानी छुपी हुई पाइपिंग के बावजूद घर में कुछ जगहों पर खुली पाइपिंग करनी पड़ जाती है. ऐसे में चलिए समझते हैं बाहर दिख रहे इन पाइपों को छिपाने के सस्ते तरीके क्या- क्या हो सकते हैं, जिनमें मोटा खर्चा भी ना हो. 

Advertisement

घर में दिख रहे खुले पाइपों को बिना ज्यादा खर्च किए छिपाने और शानदार लुक देने के लिए कई आसान और स्टाइलिश तरीके हैं. इसमें सबसे सस्ता और सिंपल तरीका है कि पाइपों को दीवार या बैकग्राउंड के रंग से पेंट कर दें. यह सबसे सस्ता और आसान तरीका है. जिस रंग की आपकी दीवार या सीलिंग है, बिल्कुल उसी रंग का पेंट पाइप पर भी कर दें.

इससे पाइप दीवार में घुल-मिल जाते हैं और दूर से नजर नहीं आते. आप चाहें तो इसे मॉर्डन 'इंडस्ट्रियल लुक' देने के लिए ब्लैक या मेटैलिक शेड से हाईलाइट भी कर सकते हैं.

कवर और स्टाइल लुक दोनों
इससे थोड़ा आगे स्टाइलिश लुक के लिए वुडन या WPC बोर्ड से 'बॉक्स' या कॉलम बनाया जा सकता है. इसमें पाइपों के चारों तरफ हल्की प्लाईवुड, जिप्सम बोर्ड या WPC बोर्ड लगाकर एक चौकोर बॉक्स या पिलरनुमा स्ट्रक्चर बनाया जाता है. इस बॉक्स को आप अपनी दीवार वाले वॉलपेपर, पेंट या फ्लटेड पैनल से कवर कर सकते हैं. यह दिखने में बिल्कुल एक असली डिजाइनर पिलर जैसा दिखेगा.

Advertisement

अगर फर्श पर हॉरिजेंटल पाइप लगी हुई है तो इनडोर पौधों का इस्तेमाल कर इन्हें ढंका जा सकता है. दीवार के पास या कोने में चल रहे पाइपों के सामने खूबसूरत गमले रखकर इन्हें छुपाया जा सकता है. अगर पाइप ऊपर छत के पास हैं, तो वहां हैंगिंग प्लांट्स  जैसे मनी प्लांट या इंग्लिश आइवी टांग दें. इससे नेचुरल और फ्रेश लुक मिलेगा और सारा ध्यान पाइपों से हट जाएगा.

यह भी पढ़ें: फाइबर ग्लास क्या है? मार्बल और टाइल्स से ज्यादा ट्रेंड में क्यों है

अगर पाइप के अंदर की किसी दीवार के बीच से गुजरी है तो इसके नीचे ओपन सेल्फ बना या स्टोरेज बना लेना चाहिए. अगर पाइप किसी सीधी लाइन में हैं, तो उनके चारों ओर लकड़ी के छोटे ओपन शेल्फ बनवा लें. इससे पाइप भी छिप जाएंगे और उन शेल्फ पर आप किताबें, शो-पीस या छोटे पौधे सजाकर कमरे को मॉडर्न लुक दे सकते हैं.

सीलिंग के पाइप को ऐसे छुपाएं
अगर छत यानी सीलिंग से पाइप गुजरी हो तो फॉल्स सीलिंग या कर्टेन स्कर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. यदि छत पर पाइप दिख रहे हैं, तो केवल पाइप वाले हिस्से पर हल्की पीवीसी  स्ट्रिप या जिप्सम की छोटी फॉल्स सीलिंग कराई जा सकती है.  खिड़की या किसी कोने के पाइपों के लिए एक सुंदर सा पर्दा भी लगाया जा सकता है.

Advertisement

इन सब कवरिंग में ज्यादा पैसा खर्च नहीं होता है. पाइप को ढंकने के ये सारे काम कम खर्चे में हो जाते हैं. इसके साथ ही घर भी खूबसूरत दिखता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »